देश

दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री के बावजूद झमाझम बारिश को तरस रहे लोग, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन अभी भी तेज बारिश का लोग इंतेजार कर रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी के किसी इलाक में तेज बारिश देखने को नहीं मिली.

मौसम विभाग के अनुसार आज भी (Delhi Weather Today) दिल्ली में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है. आज दिल्ली में लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आज दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, पर बारिश की आशंका सिर्फ हल्की बूंदाबांदी की ही है.

मौसम विभाग ने कोई रेड अलर्ट तो नहीं दिया, लेकिन तेज हवा और बिजली चमकने का चांस बना हुआ है. आज का तापमान लगभग 34°C रहने की संभावना है, जबकि रात में ये करीब 26°C तक पहुंच सकता है.

पिछले 24 घंटे में क्या रहा हाल?

कल राजधानी के कई हिस्सों में केवल हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई, जैसे कि सफदरजंग, पालम, मुंगेशपुरी, मयूर विहार और आयानगर में थोड़ा-बहुत मौसम रंग दिखा गया. लेकिन कहीं भी तेज बारिश नहीं पड़ी.

अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2–3 डिग्री कम, और उमस का स्तर 98% से घटकर करीब 64% तक आया है. वहीं दिन में बीच-बीच में धूप दिखने लगी थी, जिसकी वजह से उमस कुछ ज्यादा ही महसूस हुई.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में जुलाई के शुरूवाती दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना बहुत कम है. हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

वहीं आने वाले 7 दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.


ये भी पढ़ें- वॉशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर जोर, ‘क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ की शुरुआत


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

39 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

59 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago