क्राइम

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा सराय काले खां इलाका, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात ललित उर्फ नेपाली को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर- Mukesh Rana


दिल्ली का सराय काले खां इलाका मंगलवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. STF और साउथ-ईस्ट जिले की पुलिस टीम ने सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस के साथ मिलकर एक खतरनाक बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है.

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान ललित उर्फ नेपाली के रूप में हुई है. जो दिल्ली-एनसीआर में कई सालों से पुलिस के आंख की किरकिरी बना हुआ था. अदालत के द्वारा नेपाली भगोड़ा भी घोषित हो चुका था. पुलिस के मुताबिक, नेपाली करीब दो दर्जन गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.

बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बचे ACP लाजपत नगर

इस मुठभेड़ में एसीपी लाजपत नगर बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए. दरअसल ऑपरेशन के दौरान आरोपी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी आरोपी पर गोलियां चलाई. इस दौरान मौके पर ACP लाजपत नगर भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 2020 दिल्ली दंगे: शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 9 जुलाई को सुनवाई करेगा दिल्ली हाई कोर्ट

14 साल की सजा पा चुका है नेपाली

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश ललित उर्फ नेपाली साकेत थाने के एक पुराने मामले में 14 साल की सजा पा चुका है. इसके अलावा वो कई केसों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. फिलहाल वह जेल से बाहर था और लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था. उसका नाम कई अन्य थानों में दर्ज मामलों से भी जुड़ा हुआ है.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

मुकेश राणा दिल्ली

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

35 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago