दिल्ली में बढ़ते गैंगवार का खौफ एक बार फिर सामने आया जब आउटर नॉर्थ जिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का सामना कुख्यात नंदू गैंग के शूटरों से हुआ. देर रात हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश अर्शदीप और नवीन घायल हो गए, जिन्हें पैरों में गोली लगी और बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश छावला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर और फार्महाउस पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल थे. इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने सोशल मीडिया पर ली थी.
इन गिरफ्तारियों को नंदू गैंग के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर कब तक राजधानी के मोहल्ले गैंगवार और गोलीबारी के अड्डे बने रहेंगे? दिल्ली की सड़कों पर अपराधियों का बढ़ता खौफ कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
ये भी पढ़ें: कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, सेवादार की पीट-पीटकर हत्या
-भारत एक्सप्रेस
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…
करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…