Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली का गैंगवार सच: नंदू गैंग के शूटरों संग स्पेशल सेल की मुठभेड़

दिल्ली में बढ़ते गैंगवार का खौफ एक बार फिर सामने आया जब आउटर नॉर्थ जिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का सामना कुख्यात नंदू गैंग के शूटरों से हुआ. देर रात हुई मुठभेड़.

दिल्ली में बढ़ते गैंगवार का खौफ एक बार फिर सामने आया जब आउटर नॉर्थ जिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का सामना कुख्यात नंदू गैंग के शूटरों से हुआ. देर रात हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश अर्शदीप और नवीन घायल हो गए, जिन्हें पैरों में गोली लगी और बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

दोनों बदमाश फायरिंग की वारदात में शामिल

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश छावला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर और फार्महाउस पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल थे. इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने सोशल मीडिया पर ली थी.

इन गिरफ्तारियों को नंदू गैंग के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर कब तक राजधानी के मोहल्ले गैंगवार और गोलीबारी के अड्डे बने रहेंगे? दिल्ली की सड़कों पर अपराधियों का बढ़ता खौफ कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

ये भी पढ़ें: कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, सेवादार की पीट-पीटकर हत्या

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital