देवघर के श्रावणी मेले में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है. पिछले 6 दिनों में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गयी है. वहीं जिला प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो चुकी है.
राजकीय श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है. रोजाना 1 लाख से अधिक श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंच रहे हैं. इधर अब सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है. प्रशासन सोमवारी की तैयारियों में जुट गया है.
इस साल सावन में पिछले छह दिनों में 10 लाख 5 हजार 561 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण किया. मेले में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गयी है. दूसरी ओर बाबा मंदिर सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली के आंकड़े देखें, तो इस बार छह दिनों में प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो गयी है.
बाबा मंदिर को सर्वाधिक आय शीघ्रदर्शनम से प्राप्त हुई है. पिछले छह दिनों में 14,958 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम की सुविधा का लाभ उठाया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में राज्य संयुक्त कर से अभी तक 2 करोड़ 54 लाख 40 हजार आय हुई है. इसमें सर्वाधिक आय एसजीएसटी दो करोड़ से अधिक हुई है.
ये भी पढ़े: ‘ये जो आरा वाला शेरुआ है…हमको फोन करवाया है…’, आखिर किस बात पर भड़क उठे पप्पू यादव?
भारत एक्सप्रेस
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…