पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला स्थित बांसतोला रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. यहां रात करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहा हाथियों का झुंड जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे तीन हाथियों की मौत हो गई. मरने वाले हाथियों में दो बच्चा हाथी भी शामिल है.
जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे डाउन रेलवे लाइन से जनशताब्दी एक्सप्रेस गुजर रही थी. इसी वक्त बांसतोला स्टेशन के कुछ दूरी पर हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, उसी समय ये हादसा हुआ. ट्रेन के चपेट में हाथी के दो छोटे बच्चे और एक बड़ा हाथी आ गया. तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. शुक्रवार को जेसीबी की मदद से हाथियों का शव रेलवे ट्रैक से हटाया गया.
बताया जा रहा है कि कई दिनों से हाथियों का झुंड बांसतोला के आसपास जंगल में विचरण कर रहा था. इस बात से वन विभाग ने रेलवे को अवगत कराया था. कल रात वन विभाग के साथ ग्रामीण मिलकर हाथियों के झुंड को मशाल जलाकर खदेड़ रहे थे.
इसी दौरान हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर जंगल की ओर जाने लगा, तभी ट्रेन की चपेट में तीन हाथी आ गये. सुबह तक जहां मृत हाथी पड़े थे, उसके आसपास झुंड के अन्य हाथी मंडरा रहे थे. हाथी कभी ट्रैक पर आ जाते, कभी पास में जंगल की ओर चले जाते. इससे बचाव कार्य में बाधा आ रही थी.
इस स्थिति से निपटने के लिए बाद में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की मदद से झुंड के हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया.
ये भी पढ़े: ‘ये जो आरा वाला शेरुआ है…हमको फोन करवाया है…’, आखिर किस बात पर भड़क उठे पप्पू यादव?
भारत एक्सप्रेस
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के चर्चे चारों तरफ…
Delhi Chhath Puja Holiday: दिल्ली में छठ पूजा के लिए 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश…
Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…
Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…
PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…