Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देवघर श्रावणी मेले में भक्तों की रिकॉर्ड भीड़, बाबा मंदिर और प्रशासन की आय करोड़ों में पहुँची. दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन तैयार

देवघर के श्रावणी मेले में शिव भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है. बाबा मंदिर को 67 लाख से अधिक और जिला प्रशासन को 4.15 करोड़ रुपये की आय हुई है, जिसमें शीघ्रदर्शनम और एसजीएसटी से सबसे अधिक राजस्व मिला.

देवघर के श्रावणी मेले में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है. पिछले 6 दिनों में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गयी है. वहीं जिला प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो चुकी है.

राजकीय श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है. रोजाना 1 लाख से अधिक श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंच रहे हैं. इधर अब सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है. प्रशासन सोमवारी की तैयारियों में जुट गया है.

प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार

इस साल सावन में पिछले छह दिनों में 10 लाख 5 हजार 561 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण किया. मेले में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गयी है. दूसरी ओर बाबा मंदिर सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली के आंकड़े देखें, तो इस बार छह दिनों में प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो गयी है.

आमदनी के मामले में टूट रहे रिकॉर्ड

बाबा मंदिर को सर्वाधिक आय शीघ्रदर्शनम से प्राप्त हुई है. पिछले छह दिनों में 14,958 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम की सुविधा का लाभ उठाया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में राज्य संयुक्त कर से अभी तक 2 करोड़ 54 लाख 40 हजार आय हुई है. इसमें सर्वाधिक आय एसजीएसटी दो करोड़ से अधिक हुई है.


ये भी पढ़े: ‘ये जो आरा वाला शेरुआ है…हमको फोन करवाया है…’, आखिर किस बात पर भड़क उठे पप्पू यादव?


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital