देश

Greater Noida: थाने से 200 मीटर दूर बदमाशों की दबंगई, शराब पीने से मना करने पर ढाबा मालिक और कर्मचारियों को पीटा, Video वायरल

Greater Noida: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ढाबा मालिक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है. घटना इकोटेक-3 (Ecotech-3) एरिया पर है, जहां शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने ढाबा मालिक और उसके कर्मचरियों की पिटाई कर दी. 16 जुलाई को हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. गौरतलब है कि घटनास्थल से थाने की दूरी भी महज 200 मीटर है और दबंग शराब पीने की जिद पर अड़े थे.

घटना में ढाबे के कर्मचारियों चोटे आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास भेज दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर RPF के कांस्टेबल ने नाबालिग को मारी लात, Video Viral होते ही पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस के मुताबिक, ढाबा मालिक देवीलाल के यहां बबली और उसके साथी सामान खरीदने आए थे. यहीं से विवाद खड़ा हुआ और बात मारपीट तक पहुंची. पीड़ित की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago