आज आई एक खबर ने हम सबको शोक से भर दिया है. अपने युग के सुपरस्टार कहलाने वाले एक्टर धर्मेंद पाजी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है. उन्होंने 89 साल की उम्र में जुहू स्थित अपने घर में ही अंतिम सांस ली.
इस शोक की घड़ी में पूरे देश से कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी बीच एक्टर धर्मेंद्र देओल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि “धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है”.
एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने कहा “धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है. वे एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी. जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएँ निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है.” उन्होंने ने कहा “धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति. ”
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पैसे चाहिए….’, वो फिल्म जिसके 1 सीन के लिए बॉबी देओल ने धर्मेंद्र से मांग लिए थे पैसे, जानें वजह
धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव थे. उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था.
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…