Dharmendra Rules For Daughters: : धर्मेंद्र, जो पहले से ही प्रकाश कौर से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे, उन्होंने 45 साल की उम्र में हेमा मालिनी से शादी की. हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां, ईशा और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र ने हमेशा अपने बच्चों को समान महत्व दिया, लेकिन अपनी बेटियों के लिए कुछ खास पसंद और नियम बनाए थे. जी हां वह अपने बच्चों को छोटे कपड़े पहनने या बाहर जाने की अनुमति नहीं देते थे, खासकर बेटियों के लिए उनके कपड़ों पर विशेष ध्यान था.
हेमा मालिनी ने सिमी ग्रेवाल के साथ एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेंद्र अपनी बेटियों के प्रति बहुत पारंपरिक और कंजरवेटिव दृष्टिकोण (Approach) रखते थे. वह अपनी बेटियों को सलवार कमीज में देखना चाहते थे. हेमा ने कहा, ‘जब वह बॉम्बे आते हैं, तो वह हमेशा बच्चों से मिलने आते हैं और उनकी शिक्षा के बारे में बात करते हैं. कपड़ों के मामले में वह बहुत स्पेसिफिक हैं और हमेशा सलवार कमीज पहनने के लिए कहते हैं.’ हेमा मालिनी ने भी कहा कि वह बच्चों से कहतीं, ‘अगर आपके पिता को यह पसंद है, तो उनके लिए पहन लो.’
यह भी पढ़ें : ‘मुझे मेरे पैसे चाहिए….’, वो फिल्म जिसके 1 सीन के लिए बॉबी देओल ने धर्मेंद्र से मांग लिए थे पैसे, जानें वजह
धर्मेंद्र की इस पारंपरिक सोच का असर उनके परिवार के जीवन पर भी था. वे हेमा मालिनी के स्टेज परफॉर्मेंस को पसंद नहीं करते थे और महसूस करते थे कि जब वह स्टेज पर प्रदर्शन करती हैं, तो वह उनके लिए नहीं रहतीं. हेमा ने बताया, ‘वह महसूस करते हैं कि मैं स्टेज पर बहुत अलग दिखती हूं और यह उन्हें ठीक नहीं लगता.’
ईशा देओल, जो खुद भी एक अभिनेत्री हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह फिल्मों में आने की इच्छुक थीं, लेकिन इस निर्णय में उनके पिता की राय सबसे महत्वपूर्ण थी. हेमा मालिनी ने भी बताया कि एक बार उन्होंने धर्मेंद्र से अपनी बेटियों के फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के बारे में बात की थी, लेकिन धर्मेंद्र ने साफ तौर पर कहा था, “बिल्कुल नहीं.” वह चाहते थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में न आएं, हालांकि वह डांस और अन्य कला रूपों में शिक्षा लेने के पक्षधर थे.
इसके बावजूद, ईशा ने बॉलीवुड में कदम रखा और 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने युवा, ना तुम जानो ना हम, धूम, नो एंट्री जैसी हिट फिल्मों में काम किया.
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…