देश

अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया. बता दें कि ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हो गया. उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया. इस दौरान उनके परिवार समेत अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान जैसे अभिनेता मौजूद रहे.

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं. भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा,”मशहूर हिंदी फिल्म एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन से बहुत दुख हुआ. उन्होंने अपने बेमिसाल चार्म और ईमानदारी से कई यादगार किरदारों में जान डाल दी. भारतीय सिनेमा में उनका शानदार योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उनके दुखी परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, ”अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई. धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत हो उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता. अपने अभिनय से वे सदैव हमारे बीच रहेंगे. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “धर्मेंद्र देओल के निधन से भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट, स्नेही और दिलों में बसने वाला सितारा खो दिया. उनका जाना केवल एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि उस युग का अंत है जिसने पर्दे पर सादगी, भावनाओं और अपनेपन को नई पहचान दी. उनके किरदारों ने हमें हंसाया भी, रुलाया भी और कभी-कभी भीतर तक झकझोर दिया. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें: सिनेमा का एक युग समाप्त: धर्मेंद्र पाजी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

30 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

47 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

47 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

55 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago