देश

उत्तर प्रदेश में रिपीट होगा बिहार? धीरेंद्र शास्त्री के स्ट्राइक रेट ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन; जानें पूरा गणित

Dhirendra Shastri Election Strike Rate: उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी गलियारों में धार्मिक कथाओं और उनके राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है. एक ओर जहां सत्तारूढ़ दल के नेता लगातार कथाओं के आयोजन में सक्रिय हैं, वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दल इन आयोजनों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस पूरी सियासी चर्चा के केंद्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं.

हाल ही में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा धीरेंद्र शास्त्री के मानसिक संतुलन पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद और गहरा गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष की इस बेचैनी के पीछे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के वे आंकड़े हैं, जहां जिन जिलों में धीरेंद्र शास्त्री की कथाएं हुई थीं, वहां एनडीए (NDA) के प्रदर्शन में बड़ा उछाल देखा गया था.

बिहार चुनाव 2025 का गणित? (Dhirendra Shastri Bihar election impact)

राजनीतिक आकलन के अनुसार, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने राज्य के चार प्रमुख जिलों गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना और गया में कथा और कार्यक्रम किए थे. इन चारों जिलों के अंतर्गत कुल 41 विधानसभा सीटें आती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘93% में मतदाताओं की जीत’, पश्चिम बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए अहम निर्देश

चुनावी नतीजों के तुलनात्मक आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020 के मुकाबले 2025 में इन 41 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों (NDA) की सीटों की संख्या 18 से बढ़कर सीधे 35 पर पहुंच गई थी.

जिला
कुल सीट
NDA की जीत
2020 2025 बढ़ोतरी
मुजफ्फरपुर 11 4 सीटें 10 सीटें +6 सीटें
गोपालगंज 6 4 सीटें 6 सीटें +2 सीटें
पटना 14 5 सीटें 11 सीटें +6 सीटें
गया 10 5 सीटें 8 सीटें +3 सीटें
कुल योग 41 18 सीटें 35 सीटें +17 सीटें

सियासी जानकारों का मानना है कि इन आयोजनों के माध्यम से जमीनी स्तर पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण और लामबंदी का सीधा लाभ सत्तारूढ़ गठबंधन को मिला, जिसे राजनीतिक भाषा में उनका ‘चुनावी स्ट्राइक रेट’ कहा जा रहा है.

कुंडा के बाद कहां लगेगा दरबार? (Dhirendra Shastri Bageshwar Dham Katha)

बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्रों में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों की श्रृंखला तय मानी जा रही है, जिससे 2027 के चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ गई है.

  • प्रतापगढ़ (कुंडा): हाल ही में कुंडा में उनकी कथा संपन्न हुई, जिसमें कई प्रमुख नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला.
  • गोंडा: जिले की कटरा विधानसभा क्षेत्र में भी कथा का आयोजन प्रस्तावित है.
  • झांसी: बुंदेलखंड के इस अहम केंद्र में 11 से 13 दिसंबर तक कथा होगी.
  • वृंदावन: ब्रज क्षेत्र में भी उनके धार्मिक कार्यक्रम तय हैं.
  • लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 21 से 25 दिसंबर तक भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा.
  • आगरा: ताजनगरी आगरा में 27 से 29 दिसंबर तक कथा का कार्यक्रम निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के किस मंत्र से 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले? निर्मला सीतारमण ने सबकुछ बताया

2027 के चुनाव में क्या होगा असर? (Dhirendra Shastri Bihar election impact)

उत्तर प्रदेश की राजनीति में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की हमेशा से अहम भूमिका रही है. जहां सत्ता पक्ष इसे सनातन संस्कृति और जनआस्था से जुड़ा स्वाभाविक आयोजन बता रहा है, वहीं विपक्षी दल इसे चुनावी ध्रुवीकरण की रणनीति करार दे रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कुंडा से लेकर लखनऊ और आगरा तक होने वाले इन आयोजनों का 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं पर कितना असर पड़ता है और क्या यूपी में भी बिहार जैसे चुनावी आंकड़े देखने को मिलते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया।

Dhruv Rathee NBW: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर…

1 minute ago

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को दिए बनारसी स्टॉल, काशी का गंगाजल और कलमकारी रामायण

भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन…

32 minutes ago

अगले 10 साल में लगेंगे 20 करोड़ नए AC, बिजली की मांग में आएगा बड़ा उछाल; 2035 तक बढ़ेगी कूलिंग की खपत

India AC Demand: IEA की वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगले…

36 minutes ago

बिहार में लड़की के अपहरण का वायरल वीडियो फर्जी, जानें क्या है सच

बिहार में सड़क पर चलती लड़की के अपहरण का दावा कर एक वीडियो तेजी से…

41 minutes ago

‘93% में मतदाताओं की जीत’, पश्चिम बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए अहम निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में चुनाव आयोग को अपील ट्रिब्यूनल बढ़ाने और…

1 hour ago

असीमा चटर्जी: भारत की वो महान वैज्ञानिक, जिन्होंने औषधीय पौधों से खोजीं नई दवाओं की राह

असीमा चटर्जी भारत की उन महान महिला वैज्ञानिकों में शामिल थीं, जिन्होंने अपनी मेहनत और…

1 hour ago