लीगल

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया।

Dhruv Rathee NBW: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उनके खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. यह मामला विकास पांडे की ओर से दायर शिकायत से जुड़ा है. न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन की अदालत ने इससे पहले भी ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी किए थे, लेकिन उनकी तामील नहीं हो सकी थी. अब कोर्ट ने नया वारंट गुरुग्राम के पते पर भेजने का निर्देश दिया है.

पहले जारी हुए जमानती वारंट की नहीं हो सकी तामील

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को जारी किए गए जमानती वारंट की तामील नहीं हो पाई थी. जांच में सामने आया कि पिछला वारंट ऑस्ट्रिया के गलत पते पर भेज दिया गया था. इसके बाद अदालत ने निर्देश दिया कि अब वारंट ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित पते पर भेजा जाए. हालांकि, वारंट से जुड़ी जानकारी सामने आने से पहले ही ध्रुव राठी भारत छोड़ चुके थे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया कि अब इस मामले में जल्दबाजी करने का क्या औचित्य है.

‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2’ वीडियो से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला ध्रुव राठी के चर्चित वीडियो ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2’ से जुड़ा है. शिकायतकर्ता विकास पांडे का आरोप है कि इस वीडियो में उनके खिलाफ बीजेपी आईटी सेल से जुड़े होने और 50 लाख रुपये देने की पेशकश करने जैसे आरोप लगाए गए थे. शिकायतकर्ता ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया था. उनका कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों से उनकी व्यक्तिगत और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. इसी आधार पर उन्होंने ध्रुव राठी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी.

2019 में भी जारी हुआ था समन

इस मामले में साकेत कोर्ट ने जुलाई 2019 में भी ध्रुव राठी के खिलाफ समन जारी किया था. हालांकि, कई वर्षों तक समन की तामील नहीं हो सकी. शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया था कि ध्रुव राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं, जिसके कारण उन्हें समन पहुंचाने में परेशानी हो रही है. शिकायतकर्ता ने गुरुग्राम में उनके आधिकारिक आवास की जानकारी भी अदालत को दी थी. अब अदालत ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है.

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में रिपीट होगा बिहार? धीरेंद्र शास्त्री के स्ट्राइक रेट ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन; जानें पूरा गणित

Dhirendra Shastri Election Strike Rate: उत्तर प्रदेश के में पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर…

20 minutes ago

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को दिए बनारसी स्टॉल, काशी का गंगाजल और कलमकारी रामायण

भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन…

40 minutes ago

अगले 10 साल में लगेंगे 20 करोड़ नए AC, बिजली की मांग में आएगा बड़ा उछाल; 2035 तक बढ़ेगी कूलिंग की खपत

India AC Demand: IEA की वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगले…

45 minutes ago

बिहार में लड़की के अपहरण का वायरल वीडियो फर्जी, जानें क्या है सच

बिहार में सड़क पर चलती लड़की के अपहरण का दावा कर एक वीडियो तेजी से…

50 minutes ago

‘93% में मतदाताओं की जीत’, पश्चिम बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए अहम निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में चुनाव आयोग को अपील ट्रिब्यूनल बढ़ाने और…

1 hour ago

असीमा चटर्जी: भारत की वो महान वैज्ञानिक, जिन्होंने औषधीय पौधों से खोजीं नई दवाओं की राह

असीमा चटर्जी भारत की उन महान महिला वैज्ञानिकों में शामिल थीं, जिन्होंने अपनी मेहनत और…

1 hour ago