देश

फाइटर हेलीकॉप्टर और जवानों की पेंटिंग से सजी धोनी की पसंदीदा एसयूवी ‘हमर’

रांची की सड़कों पर अगर आपको सेना के पराक्रम की झलक दिखाती कोई एसयूवी गरजती नजर आ जाए, तो समझ लीजिए, यह ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा हमर एच-टू है. अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड जनरल मोटर्स की इस दमदार एसयूवी को धोनी ने वर्ष 2009 में खरीदा था. 15 साल बाद अब उन्होंने इसे नया लुक देकर सेना के रंग में रंग दिया है. नई लुक वाली इस हमर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

धोनी ने खुद दी थी थीम की रूपरेखा

धोनी की हमर पर अब फाइटर हेलीकॉप्टर, टैंकर, प्लेन और मोर्चे पर अलर्ट खड़े भारतीय जवानों की पेंटिंग नजर आती है. इसे रांची स्थित एक कार डिटेलिंग स्टूडियो ने तैयार किया है. स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है.

आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल रह चुके धोनी

धोनी का सेना से जुड़ाव हमेशा खास रहा है. 2011 में उन्हें टेरेटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई थी. उन्होंने पैरा फोर्सेस और पैराशूट जंपिंग का प्रशिक्षण भी लिया है. धोनी अक्सर जवानों के बीच जाकर समय बिताते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं.

2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर ‘बलिदान बैज’ लगाकर मैदान पर सेना के पराक्रम के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया था. गाड़ियों और बाइक्स के शौकीन धोनी के गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं. उनके पास जीप ग्रैंड चिरोकी ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी, निशान जोंगा जैसी दमदार गाड़ियां और सुपरबाइक्स का कलेक्शन है.

रांची की सड़कों पर मचाया धमाल

धोनी की हमर एच-टू इस कलेक्शन की शान मानी जाती है, जो अब अपने नए फौजी लुक में रांची की सड़कों पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. हाल ही में धोनी फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता सिट्रोन की ब्रांड न्यू ‘बेसाल्ट डार्क एडिशन’ एसयूवी चलाते हुए भी रांची में नजर आए थे.

गौरतलब है कि धोनी सिट्रोन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. कंपनी ने अप्रैल में ही अपने डार्क एडिशन लाइनअप को लॉन्च किया है और धोनी को इसके ब्लैक एडिशन में ड्राइव करते हुए देखा गया. माना जा रहा है कि यह धोनी की कार कलेक्शन में शामिल उनकी सबसे नई गाड़ी है.


ये भी पढ़े: मनोज झा ने बिहार सरकार से पूछा, ‘एक भी बांग्लादेशी या विदेशी मिला तो कौन जिम्मेदार?’


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago