Corruption Allegation Case: फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन और तहसीलदार राखी शर्मा के बीच आईफोन रिश्वत और उत्पीड़न का विवाद लखनऊ तक पहुंच गया है. तहसीलदार के गंभीर आरोपों और डीएम की सफाई के बीच, योगी सरकार ने दोनों को जिले से हटाकर राजस्व परिषद भेज दिया है. फिलहाल मंडलायुक्त स्तर पर जांच जारी है, जो इस ‘पावर स्ट्रगल’ की असली सच्चाई सामने लाएगी.
यह पूरा मामला तब गरमाया जब टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा (PCS अधिकारी) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी रमेश रंजन पर गंभीर आरोप लगाए. राखी शर्मा का दावा है कि डीएम ने अपने ओएसडी के जरिए उनसे iPhone 15 Pro Max और एक Apple Watch की मांग की थी. चौंकाने वाली बात यह है कि 4 नवंबर 2025 की रात को आगरा का एक शोरूम खास तौर पर खुलवाकर यह खरीदारी कराई गई थी, जिसका बिल तहसीलदार के पास सुरक्षित होने का दावा किया गया है.
तहसीलदार राखी शर्मा ने केवल रिश्वत ही नहीं, बल्कि डीएम पर गंभीर मानसिक उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं. उनका कहना है कि एक विवादित जांच रिपोर्ट को गलत तरीके से पेश करने के दबाव को न मानने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया. राखी ने दावा किया कि उनकी 8 महीने की सैलरी रोकी गई और छुट्टी मांगने पर भी उनका शोषण किया गया.
इन आरोपों पर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश रंजन ने अपनी सफाई में इन्हें ‘बेबुनियाद’ और ‘मनगढ़ंत’ बताया है. उनका तर्क है कि तहसीलदार के खिलाफ चल रही विभागीय जांच और ट्रांसफर से बचने के लिए उन्होंने ये झूठे आरोप लगाए हैं. हालांकि, सार्वजनिक रूप से दो बड़े अधिकारियों की इस भिड़ंत ने सरकार की छवि पर असर डाला, जिसके बाद कार्रवाई अनिवार्य हो गई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने दोनों ही अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी से हटा दिया है. तहसीलदार राखी शर्मा को पहले ही राजस्व परिषद लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध (Attach) कर दिया गया था. अब ताजा तबादला सूची में डीएम रमेश रंजन को भी फिरोजाबाद से हटाकर राजस्व परिषद भेज दिया गया है. उनकी जगह संतोष कुमार शर्मा (Santosh Kumar Sharma) को फिरोजाबाद का नया डीएम नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें:थलपति विजय के लिए चुनावी नतीजों का दिन, वहीं तिरुपति पहुंचीं तृषा कृष्णन, क्या है वजह?
-भारत एक्सप्रेस
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…