देश

राजनीति में वर्चस्व कायम करने वाले थलपति विजय है कितने पढ़ें-लिखें? तमिलनाडु के नतीजों से सबको चौंकाया

Tamil Nadu Result:  तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है. फिल्मों के ‘थलापति’ कहे जाने वाले जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) के साथ चुनावी मैदान में जो धमक दिखाई है, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों के होश उड़ा दिए हैं. जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, विजय की पार्टी का प्रदर्शन देखकर हर कोई बस येी पूछ रहा है कि आखिर इस सुपरस्टार का जादू जनता के सिर चढ़कर कैसे बोल रहा है. इसी के बीच लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर विजय थलपति कितने पढ़ें-लिखे है. आइए जानते है.

साल के बीच में ही पढ़ाई को कर दिया टा-टा!

विजय की सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. चेन्नई के एक स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने शहर के मशहूर लोयोला कॉलेज में दाखिला लिया था. वहां उन्होंने ‘विजुअल कम्युनिकेशन’ (Visual Communication) की पढ़ाई शुरू की, जो आज के समय में फिल्म मेकिंग और मीडिया के लिए काफी अहम मानी जाती है.

लेकिन कहते हैं ना कि बड़े सपनों के लिए कभी-कभी छोटी चीजों का त्याग करना पड़ता है. विजय के अंदर एक एक्टर बनने का जुनून इस कदर हावी था कि उन्होंने बीच में ही अपनी डिग्री और कॉलेज छोड़ने का कड़ा फैसला लिया. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और अपना पूरा ध्यान एक्टिंग की दुनिया में लगा दिया. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि कॉलेज छोड़ने वाला ये लड़का एक दिन न सिर्फ साउथ का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनेगा, बल्कि तमिलनाडु की सत्ता की चाबी भी अपने हाथ में रखने का दम रखेगा.

डिग्री ने नहीं, टैलेंट ने दिलाई पहचान

भले ही विजय के पास कोई बड़ी प्रोफेशनल डिग्री नहीं है, लेकिन उनके टैलेंट और मेहनत ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया जहां पहुंचना लाखों लोगों का सपना होता है. दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद अब वे तमिलनाडु की राजनीति में एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं. आज जब चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, तो ये साफ दिख रहा है कि जनता ने उनके फिल्मी चेहरे के साथ-साथ उनके राजनीतिक विजन को भी स्वीकार किया है.

फैंस को बड़े बदलाव की उम्मीद

थलपति विजय की पार्टी TVK का पहले ही चुनाव में इतना शानदार प्रदर्शन ये साबित करता है कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव चाहती है. उनके फैंस का मानना है कि जिस तरह उन्होंने कड़ी मेहनत से सिनेमा की दुनिया में अपनी जगह बनाई, उसी तरह वे राजनीति में भी भ्रष्टाचार और पुरानी व्यवस्थाओं को बदलकर एक नया सवेरा लाएंगे.

ये भी पढ़ें: गजब हो गया! हारा हुआ उम्मीदवार बना विधायक, बीजेपी के डीएन जीवराज के झोली में कैसे गिरी शृंगेरी की सीट?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

12 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

15 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

30 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

30 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

31 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

45 minutes ago