देश

पीएम मोदी के ‘आकर्षण’ के कारण तो नहीं टूटा गुजरात में पुल? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उनके ‘आकर्षण’ के कारण गुजरात में मोरबी पुल टूट गया?  मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद बेंगलुरु की यात्रा पर गए हैं. इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर कई आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई, रुपये के गिरते स्तर के मुद्दे पर हमारे देश के प्रधानमंत्री चुप हैं.

इतना ही नहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘मोदी एक छोटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित छोटी से छोटी घटना का भी श्रेय लेने के लिए आगे रहते हैं. वह गुजरात में मोरबी पुल के दो करोड़ रुपये के मरम्मत कार्य का श्रेय लेना चाह रहें थे. मुझे नहीं पता, कहीं उनका  ‘आकर्षण’ तो नहीं था कि पुल उद्घाटन के पांच दिनों के भीतर ही टूट गया जिसमें 138 लोगों की मौत हो गई.’’

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बेंगलुरु में अपने अभिनंदन समारोह ‘सर्वोदय समावेश’ में लोगों को संबोधित करने के दौरान खरगे ने सवाल किया कि मोरबी पुल टूटने के लिए पीएम मोदी के साथ किसी ने भी नैतिक आधार पर इस्तीफा क्यों नहीं दिया? उन्होंने PM मोदी को कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में उनके एक भाषण की याद दिलाई जब एक निर्माणाधीन पुल गिरने से कई लोग मारे गए थे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा  कि , ‘‘आपने तब कहा था कि पश्चिम बंगाल का पुल ढहना वहां के लोगों की आंखें खोलने के लिए ‘ईश्वर का काम’ है. अब यहां (मोरबी में) पुल को किसने तोड़ा?’’खरगे ने बीजेपी के कांग्रेस पर देश को तबाह करने का भी आरोप लगाया है . उन्होंने कहा, ‘‘यह हम नहीं, बल्कि आप देश को बर्बाद कर रहे हैं. हम केवल सच्चाई की ओर से लड़ रहे हैं. हम सच्चाई के पक्ष में हैं.’’

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago