दुनिया

एलन मस्क ने ट्विटर यूर्जस को दी चेतावनी, फर्जी खाते अब होंगे बंद

एलन मस्क लगातार ट्विटर को लेकर कुछ न कुछ नए एलान कर रहे हैं. अब मस्क ने ट्विटर अकाउंट्स के सस्पेंड होने को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि    जो अपनी पहचान बदलेगा.  उसका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा अब इसे लेकर आगे कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी.

मस्क ने कहा कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है. अगर ऐसा नहीं लिखा होगा तो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा, जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा. एलन ने एक और ट्वीट में कहा कि किसी भी तरह के नाम में बदलाव से आप अपना वेरिफाइड अकाउंट का नुकसान कर सकते हैं.

लेकिन अब जब हम व्यापक सत्यापन शुरू कर रहे हैं, तो कोई चेतावनी नहीं होगी. यह स्पष्ट रूप से ट्विटर ब्लू पर साइन अप करने की शर्त के रूप में पहचाना जाएगा. मस्क ने ट्वीट किया, व्यापक सत्यापन पत्रकारिता का लोकतंत्रीकरण करेगा और लोगों की आवाज को सशक्त करेगा.

उन्होंने लिखा- ट्विटर के भीतर खोज मुझे ’98 में इन्फोसीक की याद दिलाती है! इससे भी बहुत कुछ बेहतर होगा. मस्क पहले ही एलान कर चुके हैं कि आठ डॉलर में कोई भी किसी के भी नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसे वेरिफाई करवा सकता है.

 

फर्जी अकाउंट

ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क अपने बयानों और फैसलों को लेकर चर्चा में हैं.  सबसे पहले उन्होंने एलान किया कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर देने होंगे. इसके बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करते हुए कई कर्मचारियों को निकाल दिया है.

सवाल उठ रहा है कि आठ डॉलर में कोई भी किसी के भी नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसे वेरिफाई करवा सकता है. इस पर मस्क ने कहा, ऐसे फर्जी अकाउंट्स ट्विटर बंद कर देगा, पैसा भी नहीं लौटाएगा. अगर लाखों लोग ऐसा फर्जीवाड़ा करते हैं तो वे हमें मुफ्त की कमाई करवाएंगे.

कंपनियों ने रोका विज्ञापन

कई बड़ी कम्पनियां भी एलन मस्क से खुश नजर नहीं आ रही हैं. जनरल मोटर्स, ऑडी, आरईआई, जनरल मिल्स के बाद अब यूनाइटेड एयरलाइंस ने ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. ये सभी ट्विटर से अपना नाम नहीं जोड़ना चाहतीं हैं.

क्योंकि आशंका है कि मस्क की नई योजनाओं से इस प्लेटफॉर्म पर भड़काने वाली कंटेंट पोस्ट होंगे, यह नफरत फैलाने का माध्यम बन जाएगा.  कंटेंट को संयमित करने पर सख्ती के नाम पर बोलने की आजादी को भी प्रभावित किया जा सकता है. इस पर विज्ञापन दिखाने से ब्रांड की छवि को नुकसान हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago