देश

मुश्किलें हुई आसान, AIIMS में मरीज़ों के लिए OPD में रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाया गया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने मरीजों की सहूलियत के मद्देनज़र ओपीडी पंजीकरण के समय में संशोधन किया है.  अब ओपीडी में रजिस्ट्रेशन  सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा. इससे पहले ओपीडी में मरीजों को सुबह आठ बजे से 11.30 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन कराना होता था. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर संस्थान-रोटरी कैंसर अस्पताल और एनसीआई एम्स की प्रमुख सुषमा भटनागर द्वारा जारी पत्र में  बताया गया है कि डीबीआरएआईआरसीएच-एम्स में ओपीडी में मरीजों के पंजीकरण का समय संशोधित किया गया है.अब ओपीडी में रोगी का पंजीकरण सभी कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा.मतलब साफ है कि पंजीकरण का समय अब बढ़ा दिया गया है

इस पत्र में ये भी कहा गया है कि बिना परामर्श OPD से किसी भी मरीज को नहीं भेजा जाएगा. आदेश में कहा गया है कि दोपहर 1 बजे से स्क्रीनिंग ओपीडी की जाएगी. एम्स के नए निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास के कार्यभार संभालने के बाद ओपीडी के समय में संशोधन किया गया है.

इस नई पहल के अलावा  एम्स ने ऑन्कोलॉजी के मरीजों को बीआरएआईआरएच से एनसीआई, झज्जर परिसर में लाने के लिए परिवहन सुविधा प्रदान करने का भी निर्णय लिया है.

आईएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

4 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

7 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

15 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

33 minutes ago

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

43 minutes ago