भारत की शानदार जीत
गुवाहाटी- साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर का तूफानी शतक उनकी टीम के कोई काम ना आ सका. विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव और केएल राहुल के अर्धशतकों के दम पर गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली. इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज को भारत ने अपने अपने नाम कर लिया.
टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इसके बाद टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले मैच की अपने फार्म को दूसरे मुकाबले में भी जारी रखते हुए सूर्यकुमार यादव 61 और केएल राहुल 57 ने बेहतरीन अर्धशतक जड़े. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा रन मशीन ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 49 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 237 रनों तक पहुंचाया.
इसके बाद 238 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान तेंबा बावुमा औऱ रिली रोसो दोनों बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए. साउथ अफ्रीकी टीम को यह दोनों तगड़े झटके भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दिए. इसके बाद मैदान में पारी को संभालने आए विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने रनों की बरसात करना शुरु किया. उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद, शानदार 106 रन बनाए. उनकी इस पारी मेंआठ चौके और सात छक्के शामिल थे. मिलर ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (नाबाद 69) के साथ मिलकर 90 गेंदों पर 174 रनों की साझेदारी की.दोनों बल्लेबाजों ने विकेट को संभालते हुए जरुरी रन रेट को कम करने में लग गए . मिलर ने अंत तक टीम को मैच जीताने का भरसक प्रयास किया. लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि अफ्रीकी बल्ले्बाज इसको पार नहीं कर पाए. अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी और 16 रनों से इस हाई स्कोर मैच को हराकर सीरीज भी गंवा दी. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 अक्टूबर को खेला जाएगा जिसमें जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम आत्मसम्मान बचाना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप पर होगी.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…