प्रतीकात्मक तस्वीर
अयोध्या– उत्तर प्रदेश में अयोध्या पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है.इससे पहले भी NIA ने अयोध्या से संगठन के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने FIR में कार्यकर्ता पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है, जिसमें हिंदुओं के खिलाफ मुसलमानों को भड़काना और आतंकी गतिविधियों के माध्यम से हिंदू समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाना शामिल है. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जैद मरकज निजामुद्दीन के तबलीगी जमात का सक्रिय सदस्य था. प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसा नदवा का पूर्व छात्र भी बताया जा रहा है.
आरोपी मोहम्मद जैद के पिता मोहम्मद हनीफ ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस ने उनके बेटे को 29 सितंबर को पुरानी सब्जी मंडी इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया था और उसे चार दिनों तक अवैध हिरासत में रखा था. पुलिस के मुताबिक, जैद केरल में आयोजित पीएफआई (PFI) के कार्यक्रमों में शामिल रहा है.
पीएफआई (PFI) संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ जैद के संबंधों की भी सूचना मिली है. अयोध्या से किसी कथित पीएफआई (PFI) कार्यकर्ता की यह दूसरी गिरफ्तारी है. चार दिन पहले एक कथित पीएफआई (PFI) कार्यकर्ता अकरम को पिछले सप्ताह बीकापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि अकरम से पूछताछ में जैद के बारे में जानकारी मिली थी. जिसके जरिए पुलिस ने जैद को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों मिलकर अयोध्या में पीएफआई (PFI) की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.
–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…