देश

डिजिटल अरेस्ट का जानलेवा जाल! जोधपुर और ग्वालियर में दो बुजुर्गों से 4.37 करोड़ की ठगी; जानें कैसे बचें?

Digital Arrest Fraud Case: देश में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामले अब महामारी की तरह फैल रहे हैं. हाल ही में राजस्थान के जोधपुर और मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दो रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं. ठगों ने कानून का डर दिखाकर दो रिटायर्ड बुजुर्गों से कुल 4 करोड़ 37 लाख रुपये हड़प लिए. इन मामलों ने न केवल साइबर सुरक्षा बल्कि कुछ बैंकों की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

6 दिनों तक ‘कैद’ रही वर्षीय सरस्वती

जोधपुर के कमला नेहरू नगर की रहने वाली सरस्वती माहेश्वरी (75) शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं. घर में वह अकेली रहती थीं. ठगों ने ‘मुंबई क्राइम ब्रांच’ का अधिकारी बनकर उन्हें फोन किया और दावा किया कि उनके आधार कार्ड से केनरा बैंक में फर्जी खाता खोलकर कमीशन लिया गया है. हैरानी की बात यह रही कि महिला ने SBI खाते से 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन बैंक ने एक बार भी इतने बड़े ट्रांजेक्शन पर अलर्ट नहीं दिखाया.

12 फरवरी को उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया. ठगों ने वीडियो कॉल पर ही फर्जी ‘कोर्ट सुनवाई’ का नाटक रचा. डरी हुई महिला ने 1 करोड़ 85 लाख 23 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. ठगों की भूख यहीं शांत नहीं हुई. वे सोमवार को महिला से 30 लाख रुपये और मंगवा रहे थे. जब महिला पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पहुंची, तो बैंक कर्मियों को शक हुआ. उन्होंने पूछताछ की और महिला को फ्रॉड से बचाया.

एयरफोर्स अधिकारी से लूट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी ऐसा ही शिकार एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी नारायण बांदिल को बनाया गया. ठगों ने यहाँ ‘दिल्ली CBI अधिकारी’ का मुखौटा पहना था. बांदिल को 28 जनवरी 2026 से आज तक डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया. उन्हें डराया गया कि उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल भारी वित्तीय फ्रॉड में हुआ है.

डरा-धमकाकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से 2 करोड़ 52 लाख रुपये ऐंठ लिए. ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जो फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पैसों का लालच दिया गया’, रमाशंकर ने क्या बताया? शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप में नया मोड़

क्या होता है ‘डिजिटल अरेस्ट’ और कैसे बचें?

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश और साइबर विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई प्रावधान नहीं है. पुलिस/CBI कभी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती. कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल (Skype/WhatsApp) के जरिए किसी को घर में कैद रहने का आदेश नहीं दे सकती. जांच के नाम पर पैसे किसी अनजान खाते में ट्रांसफर करने को कहना ही सबसे बड़ा सबूत है कि सामने वाला ठग है. यदि ऐसा कोई कॉल आए, तो तुरंत अपने परिवार या पड़ोसियों को बताएं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

59 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago