Bihar News: मंगलवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया. राजद के विधायक चौकीदार और दफादार पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरने लगे.
नीतीश कुमार का पलटवार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी सदस्यों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार में कोई काम नहीं हुआ था. इसी वजह से आज उनकी संख्या बहुत कम रह गई है. सीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार के पास 2002 विधायक हैं और विपक्ष सिमट कर रह गया है. उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों को चुप रहने की नसीहत दी.
लालू-राबड़ी राज का जिक्र
नीतीश कुमार ने पुराने दौर की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय शाम के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे. उन्होंने कहा कि आज बिहार में हर जगह विकास हो रहा है और विपक्ष को बेवजह हंगामा करने की आदत छोड़नी चाहिए.
वेल में विपक्ष का विरोध
नीतीश की टिप्पणी के बाद विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. स्पीकर प्रेम कुमार ने मार्शलों को बुलाकर उनके हाथों से प्लेकार्ड हटाने का आदेश दिया.
ये भी पढ़ें-इजराइल और फिलिस्तीन एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन, भारत दोनों देशों के साथ कैसे साधता है रिश्ते?
सरकार ने दिया आश्वासन
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि चौकीदार और दफादार की समस्याओं को गंभीरता से देखा जाएगा. वहीं मंत्री विजेंद्र यादव ने प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर उनकी मांगें सुनने का भरोसा दिया. लोजपा विधायक राजू तिवारी ने लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की मांग की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

