Yoga Day 2025: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा की योग भारत की प्राचीन परंपरा का अंग है जिसे देश के लोगों ने आत्मसात कर लिया है. देश की लाखो साल पुरानी इस परंपरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के हर कोने तक पहुंचा दिया है. बाबा रामदेव ने भी इसके प्रसार में योगदान किया है. ये व्यक्ति को स्वस्थ बनाता है.
उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर सभी धर्मों का बराबर से सम्मान है. इस खूबसूरती को बनाये रखने की जरूरत है. यहाँ पर सभी को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है. ऐसे में सभी को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए. नमाज़ पढ़ने और पूजा करने वालो को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. ये भावना ही भारत को अन्य देशों से उपर ले जाती है.
योग दिवस के एक दिन पूर्व समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ लखनऊ के प्रतिष्ठित मोती महल लॉन में सामूहिक योग कार्यक्रम में डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि 200 से ऊपर देश आज योग दिवस पर एक साथ योग करके भारत के महत्व को स्वीकार कर रहे हैं, स्वस्थ चित्त सकारात्मक ऊर्जा देता है.
हमारे आयुर्वेद में कहा गया है कि पैर गरम, पेट नरम, और मस्तिष्क स्वस्थ रहना चाहिए, जिसका आशय चलते-फिरते रहने से खून का प्रवाह बना रहता है, संतुलित समय से आहार पेट को नरम रखता है और बीमारियों से बचाता है. मस्तिष्क स्वस्थ का सीधा अर्थ है कि ध्यान योग चिन्ता से मुक्ति देता है.
व्यक्ति की आज की सबसे बड़ी चिंता उसके पड़ोसी का सुख है, इसलिए वह वर्तमान से असंतुष्ट और भविष्य के लिए चिंतित रहता है, जबकि उसे यह मानना चाहिए कि ईश्वर ने वर्तमान में जो उसे दिया है वह सर्वश्रेष्ठ है, जो वर्तमान से संतुष्ट होता है, उसका भविष्य अपने आप में अच्छा होता है.
कार्यक्रम में जश्ने आजादी संगठन के अध्यक्ष श्री मुरलीधर आहूजा,प्रतिष्ठित व्यवसायी सैय्यद रफत, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रही डॉ साबिरा हबीब जी, पार्षद सकेत शर्मा, प्रसिद्ध कवि श्री वेद व्रत बाजपेई तथा तमाम संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी ने ऑपरेशन सिंदूर के दिए प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रशंसा की.
ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला का केंद्र को दो-टूक, ‘पंजाब ने हमें रुलाया, अब पानी नहीं देंगे’
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…