देश

उमर अब्दुल्ला का केंद्र को दो-टूक, ‘पंजाब ने हमें रुलाया, अब पानी नहीं देंगे’

Jammu Kashmir News: पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक रिश्ते खराब हुई तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल संधि के कार को तोड़ दिया इसके बाद अब एक ऐसा प्रस्ताव आया है जिसमें चेनाब नदी नदी से एक बड़ी नहर निकाली जाएगी और उसका पानी देश के बाकी हिस्सों में भी जाएगा इस मुद्दे पर बोलते सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कई सालों तक पंजाब ने हमें रुलाया. अब जब हमारे पास थोड़ा अतिरिक्त पानी है तो हम क्यों दें.

चेनाब नदी से प्रस्तावित नहर पर सख्त रुख

113 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित नहर पर उन्होंने कहा कि अभी के लिए यह पानी सिर्फ हमारे लिए है. पहले हम इसका उपयोग करेंगे, फिर देखेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट शब्दों में उस योजना का विरोध किया है जिसमें केंद्र सरकार कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर से एक नहर के ज़रिए सिंधु प्रणाली की तीन पश्चिमी नदियों के अतिरिक्त पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही है.

पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पंजाब के लिए पानी क्यों भेजूं? उन्होंने कहा कि मैं इसकी कभी इजाजत नहीं दूंगा. पहले हम अपना पानी खुद इस्तेमाल करेंगे. जम्मू में सूखे जैसी स्थिति है, सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही पानी है, क्या उन्होंने हमें तब पानी दिया जब हमें इसकी जरूरत थी…

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

वही उमर अब्दुल्ला ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर भी कहां कि इसके कारणों का जल्द पता लगना चाहिए और ऐसा दोबारा ना हो यही हम चाहते हैं….. वही मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लोगों से वायदे किए हैं की जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापिस मिलेगा..

इसराइल और ईरान युद्ध पर बोलते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिका खुफिया एजेंसी के चीफ ने दो महीने पहले कहा था कि ईरान किसी भी प्रकार का न्यूक्लियर हथियार नहीं बना रहा है इसके बावजूद इसराइल ने ईरान पर हमला किया और जितना जल्द हो सके यह युद्ध समाप्त होना चाहिए हालांकि युद्ध ईरान और इजरायल के बीच में है लेकिन हमारे लोग वहां पर फंसे हुए हैं 13 सौ से 14 सौ बच्चे वहां पर है एक एक करके उनको निकाला जा रहा है 6 हज़ार से ज्यादा पूरे देश से और 1600 जम्मू कश्मीर से बच्चे वहां पर फंसे हुए हैं अब उनको निकालने का काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Iran Israel War: ईरान पर अमेरिका हमले करेगा या नहीं, Donald Trump इस पर 2 हफ्ते में लेंगे फैसला- व्हाइट हाउस

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Abrol

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

29 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago