एम.के. ग्रुप ग्लोबल एजुकेशन के 22वें वार्षिक उत्सव ‘नई उमंग’ में आयोजित युवा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने अपने प्रेरणादायक भाषण से सबका मन जीत लिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है जिससे समाज, राष्ट्र और मानवता को सशक्त बनाया जा सकता है.
उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 को केंद्र सरकार की दूरदर्शी पहल बताया, जो बच्चों के जीवन में खेल, विज्ञान, संगीत, कला और सृजनात्मकता को शिक्षा का हिस्सा बनाती है. डॉ. शर्मा ने कहा कि संस्कार माता-पिता से मिलते हैं इसलिए अपनी माटी, बोली और रीति-रिवाजों को कभी नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने संस्कृति को मोतीचूर के लड्डू से तुलना करते हुए कहा कि अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है.
उन्होंने अंग्रेजी मानसिकता को त्यागकर भारतीय सोच अपनाने पर जोर दिया और कहा कि हम दीप जलाकर ज्ञान बांटने वाले हैं, मोमबत्ती जलाकर अंधकार फैलाने वाले नहीं. छात्रों को उन्होंने गुणों को अपनाने और मातृशक्ति का सम्मान करने की सीख दी. अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को समय दें और संवाद करें.
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति इस दिशा में मजबूत आधार है. हर घर में स्वदेशी उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देना चाहिए, और जीएसटी में छूट इस दिशा में सहायक है.
सीकर की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह वीरों की भूमि है और बुजुर्गों का सम्मान हमारी प्रगति की नींव है. बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि खेल, संस्कृति और समाज का अनुभव भी मिलना चाहिए.
उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल कोर्स का प्रशिक्षण दे तो कोचिंग की जरूरत नहीं होगी. उत्तर प्रदेश की अभ्युदय कोचिंग इसका उदाहरण है, जहां निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था है.
इसे भी पढ़ें-राजस्थान में तीन नए कानून समय पर न्याय देने का काम करेंगे- अमित शाह
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें विप्र फाउंडेशन के श्री पवन पारीक, वरिष्ठ नेता श्री भवानी सिंह राठौड़, ओ पी मिश्रा, मनीष ढाका, महावीर ढाका सहित शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…