दुनिया

तानाशाह Kim Jong Un ने दिखाई उत्तर कोरिया की सबसे ताकतवर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, कहा- हमारे निशाने पर पूरा अमेरिका

North Korea ICBM Hwasong-20: उत्तर कोरिया ने अपनी सबसे शक्तिशाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) ‘ह्वासॉन्ग-20’ (Hwasong-20) को दुनिया के सामने पेश करके अमेरिका को चेतावनी दी है. यह मिसाइल उत्तर कोरिया के परमाणु शस्त्रागार में सबसे विध्‍वंसक मानी जा रही है, जिसकी रेंज 15,000 किलोमीटर बताई जा रही है.

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन लंबे समय से ऐसी मिसाइल प्रणाली विकसित करने का प्रयास कर रहे थे जो ठोस ईंधन पर आधारित हो और पूरे अमेरिकी महाद्वीप को अपनी चपेट में ले सके. ह्वासॉन्ग-20 को उनके इसी मकसद की पूर्ति माना जा रहा है. इस मिसाइल के प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्योंगयांग अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं के विकास को किसी भी हाल में धीमा नहीं करने वाला है, भले ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय प्रतिबंधों और आलोचनाओं का दबाव बनाए रखे.

क्या है ह्वासॉन्ग-20 की खासियत?

ह्वासॉन्ग-20 एक थ्री-स्‍टेज वाली (Three-stage) ठोस-ईंधन (Solid-Fuel) ICBM है. ठोस ईंधन मिसाइलों को तरल ईंधन वाली मिसाइलों की तुलना में बहुत तेजी से लॉन्च किया जा सकता है और इन्हें भंडारण व परिवहन में भी आसानी होती है, जिससे दुश्मन के लिए इनका पता लगाना और नष्ट करना अत्यंत कठिन हो जाता है.

15,000 KM रेंज, MIRV क्षमता

उत्‍तर कोरियाई शासक का दावा है कि ह्वासॉन्ग-20 अमेरिका के किसी भी हिस्से को निशाना बनाने में सक्षम है, जिसमें मुख्य भूमि और प्रमुख शहर भी शामिल हैं. इसके अलावा, मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल्स (MIRV) ले जाने की क्षमता रखती है. MIRV एक ही मिसाइल को एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने और उन्हें अलग-अलग लक्ष्यों पर गिराने की तकनीक है, जिससे यह मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने में और भी घातक बन जाती है.

ह्वासॉन्ग-18 से 40% ज्यादा घातक

ह्वासॉन्ग-20 को नई जेनरेशन के शक्तिशाली इंजन से लैस किया गया है. यह नया इंजन 1,970 kN (किलो न्यूटन) का थ्रस्ट पैदा करता है, जो उत्तर कोरिया की पिछली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-18 के इंजन की तुलना में 40% ज्यादा ताकतवर है.

अब तक की सबसे ताकतवर ICBM

इंजन की यह अतिरिक्त शक्ति मिसाइल को भारी पेलोड (Payload) या अधिक परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता प्रदान करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि ह्वासॉन्ग-20, अपनी उन्नत विशेषताओं और क्षमता के कारण, अब तक की सबसे ताकतवर ICBM में से एक है.

उत्तर कोरिया के इस कदम को अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. यह नया विकास न केवल कोरियाई प्रायद्वीप के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है.

यह भी पढ़िए: 20,000Km रेंज वाली मिसाइलें, हाइपरसोनिक मिसाइलों तक को मार गिराने वाला सिस्टम, लार्ज अंडरवॉटर ड्रोन्स…चीन कौन सी जंग की कर रहा तैयारी ?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago