राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, विपक्षी दल राम मंदिर और सनातन संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वे आज संसद परिसर में साधु का भेष बदलकर नाटक कर रहे हैं.
घाटमपुर में पूर्व मंत्री स्व. कमल रानी वरुण की विशाल श्रद्धांजलि जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि कमल रानी जी सही मायने में जननेत्री थीं. कोरोना काल में जब विपक्षी दल गायब थे, तब अपनी जान की परवाह किए बिना वे जनता की सेवा में डटी रहीं. कोरोना ने भले ही उन्हें हमसे छीन लिया, लेकिन उनका जनसेवा का जज्बा हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
डॉ. शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल इस हद तक गिर चुके हैं कि संसद में ‘वंदे मातरम’ का अपमान रोकने वाले बिल और पेपर लीक विरोधी कानून का भी विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने छात्रों, शिक्षाविदों और भारतीय संस्कृति का अपमान किया है.
पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवाभाव की तारीफ करते हुए कहा कि पिता के निधन के बावजूद सीएम योगी ने जनता की सुरक्षा के अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी. आज देश और प्रदेश का सौभाग्य है कि पीएम मोदी और सीएम योगी दिन-रात जनता की भलाई में लगे हैं, जबकि विपक्ष केवल देश-प्रदेश की छवि खराब करने में जुटा है.
ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर अमित शाह ने दी देशवासियों को बधाई, भोलेनाथ से की सबके कल्याण की प्रार्थना
-भारत एक्सप्रेस
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…