Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘सनातन और राम मंदिर को कर रहे बदनाम’, संसद में डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला

कानपुर के घाटमपुर में पूर्व मंत्री स्व. कमल रानी वरुण की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर राम मंदिर और सनातन को बदनाम करने का आरोप लगाया.

Dr Dinesh Sharma Slams Opposition Over Ram Mandir And Sanatan Remarks

राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, विपक्षी दल राम मंदिर और सनातन संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वे आज संसद परिसर में साधु का भेष बदलकर नाटक कर रहे हैं.

स्व. कमल रानी वरुण की श्रद्धांजलि

घाटमपुर में पूर्व मंत्री स्व. कमल रानी वरुण की विशाल श्रद्धांजलि जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि कमल रानी जी सही मायने में जननेत्री थीं. कोरोना काल में जब विपक्षी दल गायब थे, तब अपनी जान की परवाह किए बिना वे जनता की सेवा में डटी रहीं. कोरोना ने भले ही उन्हें हमसे छीन लिया, लेकिन उनका जनसेवा का जज्बा हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.

डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर आरोप

डॉ. शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल इस हद तक गिर चुके हैं कि संसद में ‘वंदे मातरम’ का अपमान रोकने वाले बिल और पेपर लीक विरोधी कानून का भी विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने छात्रों, शिक्षाविदों और भारतीय संस्कृति का अपमान किया है.

‘पीएम-सीएम 24 घंटे कर रहे देश-प्रदेश की सेवा’

पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवाभाव की तारीफ करते हुए कहा कि पिता के निधन के बावजूद सीएम योगी ने जनता की सुरक्षा के अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी. आज देश और प्रदेश का सौभाग्य है कि पीएम मोदी और सीएम योगी दिन-रात जनता की भलाई में लगे हैं, जबकि विपक्ष केवल देश-प्रदेश की छवि खराब करने में जुटा है.

ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर अमित शाह ने दी देशवासियों को बधाई, भोलेनाथ से की सबके कल्याण की प्रार्थना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest