देश

दिल्ली में दिव्यांग जनों को हर महीने दिए जाएंगे 6,000, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण कर करें आवेदन

दिल्ली सरकार ने समाज के सबसे संवेदनशील और जरूरतमंद वर्ग के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत अब उच्च सहयोग की आवश्यकता वाले पात्र दिव्यांगजनों को हर महीने 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी.

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों और उनके परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देना है. मुख्यमंत्री ने कहा, “दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें गरिमापूर्ण और आत्मनिर्भर जीवन जीने का पूरा हक है. हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्यांगता की वजह से उपेक्षित महसूस न करे.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर की जाएगी और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे. दिल्ली कैबिनेट की पिछली बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी जा चुकी है.

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण कर करें आवेदन

इस योजना के तहत केवल वही दिव्यांगजन पात्र होंगे जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो, जिन्हें जिला स्तरीय आकलन बोर्ड द्वारा 60 से 100 स्कोर के बीच “हाई सपोर्ट नीड्स” प्रमाणित किया गया हो, जो कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहे हों, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक न हो और जिनके पास आधार से लिंक्ड वैध पहचान हो.

मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण कर पात्र दिव्यांगजन इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद आवेदन की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा की जाएगी और संबंधित जिला आकलन बोर्ड से सत्यापन कराया जाएगा.

यह योजना दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी

यह राशि दिव्यांगजनों की जरूरतों और उनकी देखभाल में मदद करने के लिए दी जाएगी, जिसमें देखभाल करने वाले सहायक (केयरटेकर) का खर्च, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सहायक उपकरण और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल हैं. यह पूरी राशि हर महीने लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने इस योजना को सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित न मानते हुए कहा, “यह योजना दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी. अब तक अधिकतर परिवारों पर इलाज और देखभाल का भारी बोझ पड़ता था, लेकिन यह पहल उन्हें राहत देगी.”

उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजन करुणा के पात्र नहीं, बल्कि समाज के सक्रिय और सम्मानित नागरिक हैं. यह योजना उन्हें मानसिक और भावनात्मक तौर पर भी सहारा देगी. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों और जरूरतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”


ये भी पढ़ें: मादक पदार्थों की तस्करी में आरोपी 16,000 विदेशी नागरिकों को निर्वासित करेगा भारत, अमित शाह ने कहा- हम सुरक्षित भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago