Aniruddhacharya statement: जाने-माने आध्यात्मिक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) महाराज अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने लड़कियों की शादी, चरित्र और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसके बाद सामाजिक संगठनों और महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया है. मामला को बढ़ता देख उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सारी महिलाओं से माफी भी मांग ली है. लेकिन लोगों के लिए उनका गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है.
वीडियो में माफी मांगते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि उन्होंने यह बात सभी महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि कुछ लोगों के लिए कही थी. उन्होंने दावा किया है कि वायरल वीडियो से उनके बयान का मुख्य हिस्सा हटा दिया गया, जिससे बात का मतलब ही बदल गया. उन्होंने अपने शब्दों के चयन पर खेद प्रकट करते हुए सभी से माफी मांगी है.
दरअसल, अपने आश्रम में श्रद्धालुओं के साथ बात-चीत के दौरान अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya statement) ने कहा कि ‘ लड़कियों की शादी 25 साल की उम्र से पहले हो जानी चाहिए, क्योंकि यदि देर होती है तो वे 4-5 बॉयफ्रेंड बना लेती हैं. सोशल मीडिया के चलते लड़कियों की जिंदगी में स्थिरता कम हो रही है, इसलिए उनके पैरेंट्स को वक्त रहते बेटियों की शादी कर लेनी चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा था कि ‘जब लड़की 25 की होती है, तब तक वह कई जगह मुंह मार चुकी होती है. सभी नहीं, लेकिन बहुत सी होती हैं. जब जवान होकर आएगी तो उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल ही जाएगी.’
इसी बीच इनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिशा पाटनी (Disha Patni) की बहन और पूर्व आर्मी अधिकारी खुशबू पाटनी (Khushboo Patni) ने अनिरुद्धाचार्य की जमकर आलोचना की है. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा, ‘अगर यह आदमी मेरे सामने होता, तो मैं उसे समझा देती कि असल में ‘मुंह मारना’ होता क्या है. ऐसे विचार रखने वाले समाज के लिए शर्म की बात हैं.’
खुशबू ने यह भी पूछा कि बाबा ने सिर्फ लड़कियों को ही निशाना क्यों बनाया? ‘क्या लड़के अकेले नहीं होते लिव-इन में? क्या वे निर्दोष हैं?’ उन्होंने साफ कहा कि ऐसे बयान एंटी-नेशनल मानसिकता को दर्शाते हैं और इस सोच का समर्थन करने वालों को भी कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए.
अनिरुद्धाचार्य महाराज मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैं, लेकिन उनका प्रमुख आश्रम वृंदावन में स्थित है, जहां वे गौ सेवा और वृद्धाश्रम का कार्य करते हैं। वे धार्मिक प्रवचनों और कथाओं के माध्यम से देशभर में प्रसिद्ध हैं.
ये भी पढ़ें: क्या झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे तेजस्वी? वोटर लिस्ट में नाम नहीं है के आरोप पर EC और BJP ने बताई सच्चाई
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…