देश

Tej Pratap Yadav ने बिहार में महिला-बच्‍चों के साथ रोपी धान की फसल, VIDEO शेयर कर कहा ऐसा

Tej Pratap Yadav Viral Video: बिहार के युवा नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों कुछ हटकर काम-काज करते नजर आ रहे हैं. वे शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा पर निकले हैं, जिसमें वे आमजन से घुल-मिल रहे हैं. आज उन्‍होंने एक जगह किसान महिलाओं के साथ धान की फसल की रोपाई की.

धान की फसल रोपते हुए उनकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, और उन्होंने खुद एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया. तेज प्रताप ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान मैंने रास्ते में रुककर किसान महिलाओं से उनका हालचाल जाना और उनके साथ मिलकर धान की रोपनी की. यह घटना आरा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बताई जा रही है. जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वे खेत में किसान महिलाओं के साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं.

सफेद कुर्ता-पायजामा और पीली टोपी

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को खेत में सफेद कुर्ता-पायजामा और पीली टोपी में देखा जा सकता है, जबकि किसान महिलाएं पारंपरिक परिधान में धान की पौध रोपती हुईं. इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया. उनके साथ तस्‍वीरों में कुछ बच्‍चे भी नजर आ रहे हैं, जो कि धान की पौध रोप रहे हैं.

राजद से अलग होने के बाद बदलाव

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों और जनता से जुड़ने के प्रयासों में सक्रिय हैं. कुछ माह पहले उन्‍हें उनके पिता लालू यादव ने अपनी राजनीतिक पार्टी राजद से निष्‍कासित कर दिया था, साथ ही परिवार से नाता तोड़ने के लिए भी कह दिया था. जिसके बाद से तेज प्रताप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से अपनी दैनिक गतिविधियों और राजनीतिक मुद्दों पर अपडेट्स शेयर करते रहते हैं.

यह भी पढ़िए: Anushka Yadav से मिलने उनके घर पहुंचे Tej Pratap Yadav, 7 घंटे पास रहे; मुलाकात पर बोले- पारिवारिक संबंध है

हाल ही में, उन्होंने जिला आरा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद यात्रा के दौरान किसान महिलाओं के साथ धान की फसल रोपी. इस दौरान उन्होंने खुद तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वे खेत में काम करते हुए नजर आए. हालांकि, कुछ समय पहले वे राजनीतिक विवादों और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं.

यह भी पढ़िए: फैमिली ड्रामा! Tej Pratap Yadav के रिलेशनशिप के खुलासे से खफा लालू ने उसे RJD से 6 साल के लिए निष्कासित किया, कहा- परिवार में भी कोई भूमिका नहीं होगी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago