देश

यूपी में डॉक्टरों की नहीं चलेगी मनमर्जी, सरकारी अस्पताल में बिना सूचना दिए गायब होना पड़ सकता है भारी

यूपी के सरकारी अस्पतालों में अब डॉक्टरों पर नकेल कसने की तैयारी चल रही हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि जुलाई में एक पड़ताल की गई थी जिसमें ये पता चला था कि करीब 30 फीसदी से ज्यादा डॉक्टर अपने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही अस्पताल में ड्यूटी के समय गायब रहते हैं. इस चौंकाने वाली जानकारी पर संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार ने ऐसे डॉक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. यूपी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की ऐसी लापरवाही आये दिन सामने आती रहती हैं हालांकि डॉक्टर अब बिना महानिदेशालय को सूचना दिए गायब नहीं हो पाएगें. कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टरों की करम-कुंडली पोर्टल पर भी अपडेट कर दी जाएगी. इसके लिए अभी से ही पोर्टल तैयार किया जा रहा है.

प्रदेश में प्रांतीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा संवर्ग में करीब 12 हजार चिकित्सक मौजूद हैं. इनकी तैनाती 170 जिला अस्पतालों, 107 100 बेड वाले अस्पतालों, 943 सीएचसी एवं 3649 पीएचसी में की गई है. महानिदेशालय से लेकर विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी वरिष्ठता के आधार पर इनकी तैनाती की गई है. जनवरी से मई 2022 तक करीब 1009 नए डॉक्टरों की तैनाती की जा चुकी है. विभाग में तैनाती के समय ही डॉक्टरों की कुंडली तैयार की जाएगी. इनका पूरा ब्योरा ऑनलाइन मौजूद रहेगा. इससे अगर कोई डॉक्टर सप्ताहभर से ज्यादा अनुपस्थिति हुआ तो इसकी सूचना विभाग के सभी उच्चाधिकारियों को मिल जाएगी.

कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निरीक्षण में कई अस्पतालों से डॉक्टर लंबे समय से गायब होने की जानकारी मिली थी. अमरोहा में एक उप-चिकित्सा अधीक्षक 6 महीने से गायब थी, वह साथ ही साथ वेतन भी ले रही थी. खुलासा होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया. चिकित्सकों के इस तरह गायब होने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ने महानिदेशक को निर्देश दिया है कि सभी डॉक्टरों की पुख्ता रिपोर्ट तैयार की जाएं. जो डाक्टर अनुपस्थिति चल रहे हैं, उनके पद को रिक्त मानते हुए नए सिरे से भर्ती  प्रक्रिया शुरू की जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

19 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

22 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

33 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

36 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

43 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

47 minutes ago