खेल

रेप के आरोप में नेपाली क्रिकेट टीम का पूर्व कप्तान Sandeep Lamichhane अरेस्ट

काठमांडू- पुलिस ने रेप के मामले में  नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. इस खिलाड़ी पर एक 17 साल की नाबालिक के साथ रेप करने का आरोप है. पीड़ित युवती ने खिलाड़ी पर बालात्कार का केस दर्ज किया था जिसके बाद नेपाल पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी के नाम का अरेस्ट वारंट जारी किया था.

क्रिकेटर ने रेप के आरोप को नकारा

नेपाल  क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान  Sandeep Lamichhane ने अपने ऊपर लगाए गए रेप के आरोप को नकार दिया था. उन्होंने कहा था कि मुझ पर लगाया गया बलात्कार का आरोप बिल्कुल निराधार है. बता दें वो पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए भी तैयार हो गए थे. लेकिन उन पर जब नाबलिक लड़की के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ था तब वो नेपाल में नहीं थे. वो केन्या जा चुके थे. उन्होंने यही से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि मैं सरेंडर के लिए तैयार हूं. मैं केन्या से नेपाल 6 अक्टूबर को पहुंच रहा हूं.

काठमांडू के होटल में रेप करने का आरोप

नेपाल के खिलाड़ी संदीप लामिछाने पर 17 साल की नाबलिग लड़की ने काठमांडू के एक होटल में रेप का आरोप लगाते हुए  पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था. जिस वक्त संदीप पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया तब वो कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में  बिजी थे. पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था फिर भी वो अपने देश नेपाल नहीं लौटे थे. इसके बाद वो जैसे ही क्रिकेट लीग खेलकर वापस अपने वतन लौटे तो पुलिस ने उन्हें  काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई. बता दें नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने 8 सितंबर को ही एक आदेश जारी कर Sandeep Lamichhane को सस्पेंड कर दिया था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

1 minute ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago