देश

कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: पुलिस ने फरार ड्राइवर को किया गिरफ्तार

कानपुर – उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साद गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने की घटना के बाद फरार चल रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर राजू निषाद कथित तौर पर नशे की हालत में ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था. दुर्घटना 1 अक्टूबर की रात हुई थी.

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग रिश्तेदार के बेटे के ‘मुंडन’ समारोह में शामिल होने के लिए मंदिर जा रहे थे. तभी ये हादसा हुआ. हादसे के बाद से राजू और उसका बेटा लापता हो गये थे.. घायल यात्रियों में से एक प्रीति ने राजू निषाद का नाम लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

कानपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की वजह से हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी. हादसे के मुख्य आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया है.राजू ट्रैक्टर ट्राली लेकर उन्नाव के माता चंद्रिका देवी मंदिर में सबको दर्शन कराने लेकर गया था. राजू के बेटे का मुंडन था. इसके लिए वह सबको दर्शन कराने ले गया था.

आरोप है कि राजू ने रास्ते में दारु पी लिया. इसके बाद वह इतने नशे में हो गया था कि ट्रैक्टर ट्राली को सही से चला नहीं पाया, जिस वजह से ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पानी में पलट गई थी, जिसमें महिलाओं-मासूम बच्चों समेत 26 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए थे.

सबसे दर्दनाक बात यह थी कि राजू की लापरवाही के चलते खुद उसकी मां और बेटी की भी मौत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी उसका वह बेटा जिस का मुंडन कराने गया था, वह अभी भी हॉस्पिटल में हैं. पुलिस के मुताबिक, राजू के खिलाफ उसके गांव के ही प्रीति निषाद में एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह शराब पी रहा था, उसको रोका गया फिर भी नहीं माना.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

13 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

5 hours ago