AI Generated Photo
Strait of Hormuz News: दुनिया भर में तेल सप्लाई की सबसे अहम ‘धमनी’ माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर महायुद्ध के 13वें दिन एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. जहां एक तरफ ईरान पश्चिमी देशों के जहाजों पर मिसाइलें दाग रहा है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि होर्मुज स्ट्रेट अब पूरी तरह ‘आजाद’ है. दूसरी तरफ, भारत की संतुलित कूटनीति ने कमाल कर दिखाया है और ईरानी नौसेना ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को बिना किसी रुकावट के गुजरने का ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया है.
युद्ध के 13वें दिन वैश्विक ऊर्जा संकट को टालने के लिए ‘इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी’ (IEA) ने 400 मिलियन बैरल इमरजेंसी तेल स्टॉक जारी करने का फैसला किया है. इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल कंपनियों को आश्वस्त किया है कि वे बिना डरे होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करें. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को निशाना बनाया है और अब ईरानी नौसेना पूरी तरह से खत्म हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: जंग चाहते हैं या शांति..! UNSC में ईरान के साथ क्यों खड़े नहीं हुए चीन और रूस? वोटिंग से हटे पीछे
भले ही अमेरिका अपनी सैन्य ताकत के दम पर होर्मुज को सुरक्षित बता रहा हो, लेकिन ईरान का आईआरजीसी (IRGC) अभी भी कई जहाजों पर हमले कर रहा है (जैसे थाई जहाज ‘मयूरी नारी’ पर हमला). लेकिन इन सबके बीच भारत ने कूटनीति से अपना रास्ता साफ कर लिया है. भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद, ईरान भारत-ध्वजांकित तेल टैंकरों को नहीं रोकने पर सहमत हो गया है. भारत के दो टैंकर, ‘पुष्पक’ और ‘परिमल’, इस युद्धग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित गुजर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जंग रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के सामने ईरान की 3 शर्तें, क्या मानेंगे इजरायल-अमेरिका?
ईरान-अमेरिका के इस महायुद्ध के 13वें दिन होर्मुज स्ट्रेट पर दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं. एक तरफ अमेरिका हथियारों के दम पर जलमार्ग को आजाद बता रहा है, तो दूसरी तरफ भारत ने बातचीत और कूटनीति के जरिए अपनी ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली है. यह भारत की मजबूत होती वैश्विक विदेश नीति का एक बड़ा और सफल उदाहरण है.
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…