देश

‘अदब से पेश आइये’, डोनाल्ड ट्रंप के खास की भारत को धमकी या अलर्ट?

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में एक नया मोड़ आ गया है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी रहने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप के चहेते होवार्ड लुटनिक ने एक कड़ा बयान जारी किया है. लुटनिक ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत को अमेरिका के साथ सही तरह से पेश आना होगा. उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों को तुरंत खत्म करना होगा जो अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय टीम अमेरिका का दौरा कर चुकी है.

स्विट्जरलैंड और ब्राजील को भी घेरा (India-US trade talks)

लुटनिक ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमारे पास कई ऐसे देश हैं जिन्हें सुधारने की जरूरत है, जैसे स्विट्जरलैंड और ब्राजील. भारत भी ऐसे ही देश है जिसे अमेरिका के प्रति सही कदम उठाने चाहिए. अपने बाजार खोलें और ऐसे काम बंद करें जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाते हैं. लुटनिक ने दावा किया कि 2026 की अर्थव्यवस्था डोनाल्ड ट्रंप की अर्थव्यवस्था होगी.

भारत को सहयोग करना होगा (India-US Cooperate)

लुटनिक ने यह भी कहा कि व्यापार से जुड़े मुद्दे समय के साथ हल हो सकते हैं, लेकिन अगर भारत अमेरिकी ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचाना चाहता है तो उसे अमेरिका के साथ सहयोग करना होगा. उन्होंने कहा, “ये मुद्दे समय के साथ सुलझ जाएंगे, लेकिन इसके लिए समय लगेगा. इन देशों को समझना होगा कि अगर आप अमेरिकी उपभोक्ताओं को बेचना चाहते हैं, तो आपको अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ सहयोग करना होगा.”

ये भी पढ़ें: सामने आ गई डोनाल्ड ट्रंप की लालच, ‘सीक्रेट गुल्लक’ बेचने व्हाइट हाउस पहुंचे शरीफ-मुनीर

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध (India-US Trade Relations)

वाणिज्य मंत्रालय ने 26 सितंबर को कहा कि इस दौरे में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश के संबंध मजबूत करने के लिए सफल बातचीत हुई. अब देखना यह है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते आगे कैसे बढ़ते हैं और दोनों देश अपने हितों को कैसे संतुलित करते हैं. हालांकि, खास मौके पर अमेरिका से आया ऐसा बयान भारत और यूसए के रिस्तों को नुकसान पहुंचा सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

44 seconds ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

15 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

24 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

48 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

55 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

58 minutes ago