खेल

Live IND Vs PAK Asia Cup 2025 Final: भारत 9 वीं बार बना एशिया का सरताज, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

IND Vs PAK Asia Cup 2025 Final: रविवार (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरी भिड़ंत होने वाली है. इससे पहले खेले गए दोनो मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया है. इसके अलावा भारत ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच हारे बिना फाइनल में जगह बनाई है. वहीं पाकिस्तान ने अपने 6 मैचों में 2 हार चुकी है.

वहीं मैच से पहले भारत को एक तगड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से फाइनल से बाहर हो गए हैं. पांड्या की जगह बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है.

प्लेइंग-XI

इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

दोनों टीमों की एंट्री जीत से हुई

बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट का आगाज यूएई के खिलाफ जीत से किया, जहां अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की आक्रामक बल्लेबाजी ने 180+ का स्कोर बनाया. वहीं, पाकिस्तान ने ओमान को बड़े अंतर से हराया. भारत का हालिया रिकॉर्ड शानदार है- पिछले पांच मुकाबलों में पाकिस्तान को 6-0 से हराया, जिसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भी शामिल है.


ये भी पढ़ें: IND Vs PAK Asia Cup 2025 Final: जीत का तिलक…भारत फिर बना एशिया का सरताज, पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराया


BharatExpress.Com पर इस मैच से जुड़े अपडेट्स यहां लाइव ब्‍लॉग में  दिखेंगे…

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago