DP Jewellers Indore- bharat express
DP Jewellers Indore: इंदौर में सोने के बढ़ते दामों के बीच अब एक नामी ज्वेलरी शोरूम में इस्तेमाल हो रहे तौल कांटे को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. शहर के डीपी ज्वेलर्स में आभूषण खरीदने पहुंचे हाईकोर्ट अधिवक्ता अंशुमान जाट ने आरोप लगाया कि जिस कांटे पर आभूषण का वजन किया जा रहा था, उस पर नाप-तौल विभाग की वैध मुहर और सील नजर नहीं आई. इसके बाद उन्होंने कांटे से जुड़े प्रमाण-पत्र और वैध सील-मुहर के बारे में जानकारी मांगी.
अंशुमान जाट के मुताबिक, शनिवार को आभूषण खरीदने के बाद जब वह वजन कराने पहुंचे तो कांटे पर जरूरी वैधानिक सील-मुहर दिखाई नहीं दी. उन्होंने शोरूम कर्मचारियों से कांटे का प्रमाण-पत्र दिखाने को कहा. साथ ही प्रबंधक को मौके पर बुलाने की मांग की. उनका कहना है कि काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद न तो प्रबंधक मौके पर पहुंचे और न ही संबंधित प्रमाण-पत्र तत्काल उपलब्ध कराया गया. इसी दौरान शोरूम की ओर से एक व्यक्ति डिब्बे में अलग-अलग सील लेकर पहुंचा और कांटे पर सील लगाने का प्रयास करने लगा. इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी अंशुमान जाट के साथ मौजूद लोगों ने की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जाट ने पुलिस को सूचना दी. इसके साथ ही नाप-तौल विभाग के निरीक्षक संजय पाटणकर और खेमराज ठाकुर को भी जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और तौल कांटे का निरीक्षण किया. जांच के बाद कांटे को जब्त कर लिया गया है. अब विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है.
अंशुमान जाट का कहना है कि उनका मकसद किसी भी प्रतिष्ठान को बदनाम करना नहीं है. उनका कहना है कि जब ग्राहक सोने के लिए बड़ी रकम चुका रहा है तो वजन में पूरी पारदर्शिता और नियमों का पालन होना जरूरी है. उन्होंने मांग की है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित विभाग निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करे.
यह भी पढ़ें: 17 दिन, 3 देश…; क्या है मोहन भागवत के विदेश दौरे का मकसद? 40 देशों में नेटवर्क पर काम
भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…