देश

घाटी के लोगों को 440 वोल्ट का झटका! बिजली के दाम हुए हाई, उमर अब्दुल्ला की लगी ‘क्लास’

J&K Electricity Rate Hike: जम्मू-कश्मीर की सत्ता में काबिज नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ विपक्षी दलों ने चौतरफा मोर्चा खोल दिया है. जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) द्वारा जम्मू-कश्मीर में बिजली की दरों में औसतन 6.83 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दिए जाने के बाद पूरी घाटी और जम्मू संभाग में सियासी उबाल आ गया है. 1 सितंबर 2026 से लागू होने वाली इन नई दरों ने आम जनता की जेब पर सीधा डाका डाला है.

चुनाव के दौरान ‘200 यूनिट मुफ्त बिजली’ का लुभावना वादा करके सत्ता में आई उमर अब्दुल्ला सरकार अब अपने ही वादों के जाल में फंसती नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी (BJP), पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और पीपल्स कॉन्फ्रेंस (PC) समेत तमाम विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की जबरदस्त ‘क्लास’ लगा दी है.

जम्मू से लेकर कश्मीर तक मचा बवाल(J&K Electricity Rate Hike)

बिजली दरों में इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जम्मू संभाग में उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. J&K बीजेपी अध्यक्ष सत शर्मा और स्थानीय सांसद जुगल किशोर के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पुतले फूंके और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव जीतने के लिए जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का सपना दिखाया था, लेकिन सत्ता में आते ही आम परिवारों पर महंगाई का 440 वोल्ट का झटका दे दिया.

वहीं बीजेपी ने चेतावनी दी है कि यदि यह जन-विरोधी फैसला वापस नहीं लिया गया, तो 31 अगस्त 2026 को पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता जम्मू में नागरिक सचिवालय का ऐतिहासिक घेराव करेंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का ‘वीजा बम’ और कनाडा में ‘निज्जर का सच’! डैमेज कंट्रोल कर पाएगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की यह यात्रा?

विपक्षी पार्टियों ने जमकर लताड़ा

उमर सरकार की इस कार्रवाई पर घाटी के क्षेत्रीय छत्रपों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है. पीपल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर तीखा हमला बोलते हुए इसे सरकार की “पुरानी चालबाजी” करार दिया. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी पहले टैरिफ बढ़ाकर जनता की जेब खाली करती है और फिर बाद में मामूली राहत का नाटक करके राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश करती है.

वहीं, PDP के युवा नेता वहीद-उर-रहमान पारा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को टैग करते हुए सवाल दागा कि “बेरोजगारी और महंगाई के इस दौर में मुफ्त बिजली, मुफ्त राशन और मुफ्त गैस का वादा करने वाली सरकार ने जनता को सिर्फ भारी-भरकम बिल थमा दिए हैं.” बडगाम से PDP विधायक आगा मुंतज़िर मेहदी ने भी सरकार को पूरी तरह ‘जन-विरोधी’ करार दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

7 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

14 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

16 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

18 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

27 minutes ago