देश

DPCC ने बताया कि हरियाणा के प्रदूषित नाले का पानी यमुना में मिलने से हुई मछलियों की मौत

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को सूचित किया है कि हरियाणा से आने वाला और यमुना नदी में मिलने वाला अत्यधिक प्रदूषित नाला बुराड़ी में सैकड़ों मछलियों की मौत के लिए जिम्मेदार है. इस बाबत उसने 29 अगस्त को निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए थे. उसने यह बात एक रिपोर्ट सौंपकर कहा है.

इससे पहले एनजीटी ने एक मीडिया खबर पर स्वत: संज्ञान लेते हुए डीपीसीसी से घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा था. खबर में कहा गया था कि इस साल जुलाई में यमुना नदी में सैकड़ों मछलियां मरी हुई पाई गई थी, जिसके कारण बुराड़ी क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में बदबू फैल गई थी.

DPCC की रिपोर्ट

डीपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हरियाणा से एक नाले (जिसे ड्रेन नंबर 8 कहा जाता है) का पानी आता है जो उस स्थान के पास यमुना में मिलता है. वहां के तीन स्थानों से एकत्र किए गए थे. नाले के नदी में मिलने से पहले का नमूना, नाले से मिलने से पहले का यमुना के पानी का नमूना तथा नाले से मिलने के बाद का नदी के पानी का नमूना लिया गया और जांच की गई थी. जांच के बाद नाले का पानी अत्यधिक प्रदूषित था और जब यह नदी में मिला, तो इसने नदी के पानी की गुणवत्ता को खराब कर दिया. यह विशेष रूप से मानसून से पहले हुआ, जिसके कारण मछलियों की मौत हो गई थी.

नाला नंबर 8 में प्रदूषण को नियंत्रित करने की जरूरत

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंतण्रबोर्ड (HSPCB) और हरियाणा सरकार को इस नाले नंबर 8 में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करने की जरूरत है जिससे उपयरुक्त खंड में मछलियों की मौत की ऐसी घटना भविष्य में न हो. डीपीसीसी ने नाले में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल उपाय करने के लिए एचएसपीसीबी और राज्य के शहरी विकास प्राधिकरण को एक पत्र भेजा है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

21 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

50 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

54 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago