देश

डॉ. दिनेश शर्मा ने उठाई ‘समावेशी नीति’ की मांग, बोले- जनसंख्या असंतुलन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

Dr Dinesh Sharma Rajya Sabha Speech: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों और कुछ विशिष्ट राज्यों में जनसंख्या के बदलते स्वरूप पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की स्थिरता उसकी संतुलित जनसांख्यिकीय संरचना पर टिकी होती है, लेकिन भारत में वर्तमान में आ रहा जनसंख्या असंतुलन दीर्घकालिक राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक ढांचे के लिए एक ‘चिंताजनक संकेत’ है.

आंकड़ों के जरिए जताई चिंता

डॉ. शर्मा ने सदन में पिछले 65 वर्षों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश की सामाजिक संरचना में तेजी से बदलाव आ रहा है. उनके वक्तव्य के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं.

  • आबादी में बदलाव: पिछले 65 वर्षों में हिंदू आबादी में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मुस्लिम आबादी में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
  • अल्पसंख्यक होते हिंदू: देश के 7 राज्यों और सीमावर्ती 100 से अधिक जिलों में हिंदू समाज अब अल्पसंख्यक की स्थिति में पहुँच गया है.
  • प्रजनन दर का संकट: हिंदू समाज की प्रजनन दर (Fertility Rate) गिरकर 1.9 प्रतिशत रह गई है, जो जनसंख्या स्थिरीकरण के वैश्विक मानक 2.1 प्रतिशत से भी कम है.

राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ पर प्रहार

सांसद ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ और प्रलोभन या जबरन कराए जा रहे धर्मांतरण के कारण जनसंख्या का संतुलन बिगड़ रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि अवैध घुसपैठ और अवैध धर्मांतरण पर सरकार को सख्त कानूनी लगाम लगानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘यूपी की तरक्की में योगदान देने पर गर्व…’, गौतम अडानी ने की योगी सरकार के रोडमैप की तारीफ

देश में एक ऐसी समान और समावेशी जनसंख्या नीति (Population Policy) की आवश्यकता है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों पर समान रूप से लागू हो. जिन क्षेत्रों में जनसंख्या का स्वरूप बदला है, वहाँ संसाधनों और सरकारी योजनाओं का वैज्ञानिक तरीके से न्यायसंगत वितरण होना चाहिए ताकि राष्ट्रीय एकता प्रभावित न हो.

बढ़ता वृद्धों का अनुपात चुनौती- दिनेश शर्मा

डॉ. शर्मा ने चेतावनी दी कि प्रजनन दर में लगातार आ रही कमी के कारण भविष्य में कार्यबल (Working Class) कम हो जाएगा और वृद्धजनों का अनुपात बढ़ जाएगा, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकता है. उन्होंने समाज में संतुलित परिवार व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago