Bharat Express DD Free Dish

‘यूपी की तरक्की में योगदान देने पर गर्व…’, गौतम अडानी ने की योगी सरकार के रोडमैप की तारीफ

Gautam Adani On CM Yogi Roadmap: देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ रोडमैप की जमकर सराहना की है. अडानी ग्रुप यूपी में डिफेंस, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर समेत कई अहम सेक्टर्स में भारी निवेश कर रहा है.

Gautam Adani On CM Yogi Roadmap

Gautam Adani On CM Yogi Roadmap: देश के प्रमुख उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश रोडमैप की सराहना की है. उन्होंने कहा कि कुछ विचार ऐसे होते हैं जो पूरे राष्ट्र की दिशा बदल देते हैं और उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तुत यह विजन भी उसी तरह का है. गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया-

‘कुछ बड़े विजन ऐसे होते हैं जो पूरे देश की तस्वीर बदल देते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के रोडमैप पर बात करते हुए सुनना एक ऐसा अनुभव था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और वर्ष 2047 तक इसे 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है. यह केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में कितनी अपार संभावनाएं मौजूद हैं.’

सक्रिय भागीदारी का भरोसा- गौतम अडानी

उन्होंने इस परिवर्तनकारी यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी का भी भरोसा दिलाया है. गौतम अडानी ने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में बिजली, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्क और डाटा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश कर रही है. इन क्षेत्रों में निवेश से न केवल राज्य की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा

‘अडानी ग्रुप को यूपी की तरक्की और बदलाव में योगदान करने पर बहुत गर्व है. हम यहां बिजली, सुरक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक, औद्योगिक पार्क और डेटा सेंटरों में निवेश कर रहे हैं. हम यूपी के एक शानदार भविष्य को बनाने में पूरी मदद करने के लिए यहां हैं.’

उत्तर प्रदेश की जमकर तारीफ

अडानी समूह की यह प्रतिबद्धता उनके व्यापक राष्ट्रीय निवेश योजना के अनुरूप भी है. उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को देश के बड़े उद्योग समूहों का भी समर्थन मिल रहा है. उत्तर प्रदेश न केवल भारत बल्कि वैश्विक आर्थिक मंच पर भी एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ब्रिटिश PM ने होर्मुज समिट के लिए भारत को दिया न्योता, 35 देशों की होगी बैठक

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read