देश

Dr. Manmohan Singh : 25-30 साल बाद भी दोस्त को नहीं भूले थे मनमोहन सिंह, देखते ही पूछा क्या हाल है हंसराज?

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कैसे विद्यार्थी थे, क्या वो अपने पुराने दिनों और मित्रों को याद रखते थे? उनके मित्र और अमृतसर के हिंदू कॉलेज में सहपाठी रहे हंसराज चौधरी ने कुछ किस्सों के जरिए मनमोहन सिंह की शख्सियत को परिभाषित किया.

आज हंसराज चौधरी ने अपने पुराने दिनों को याद किया. डॉ. एचआर चौधरी के नाम से जाने जाने वाले हंसराज ने बताया कि वह और मनमोहन सिंह 1952 में हिंदू कॉलेज में एक ही क्लास में पढ़ते थे.

सहपाठी बोले- उनकी बुद्धिमत्ता, लगन अद्वितीय थी

हंसराज चौधरी ने कहा कि मनमोहन सिंह और मैं दोनों साथ में पढ़ते थे. हमारे प्रोफेसर हमें मुश्किल सवाल देते थे, जिन्हें हम दोनों मिलकर हल करते थे और फिर बाकी छात्रों को बताते थे. उस समय मनमोहन सिंह की बुद्धिमत्ता और लगन बहुत ही अद्वितीय थी.

मनमोहन सिंह के साथ की मुलाकात को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि लगभग 25-30 साल पहले जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब हमारी मुलाकात हुई थी. उस मुलाकात के दौरान भी डॉ. मनमोहन सिंह ने उन्हें पहचान लिया था और बड़े स्नेह के साथ उनका हाल-चाल पूछा. चौधरी के अनुसार मनमोहन सिंह ने उनसे पूछा था कि हंसराज, क्या हाल है?

प्यार और सादगी से भरे हुए व्यक्ति थे डॉ. सिंह

मनमोहन सिंह की शख्सियत के बारे में हंसराज चौधरी ने कहा कि वह बेहद प्यार और सादगी से भरे हुए व्यक्ति थे. उनकी सरलता और सौम्यता ने हमेशा मुझे प्रभावित किया. उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ में मनमोहन सिंह ने मकान बनवाया था, लेकिन वह वहां कभी नहीं रहे. वह मकान उन्होंने किराए पर दे दिया और उनकी बेटी ही उस घर का ध्यान रखती है.

अर्थव्यवस्था को आर्थिक सुधारों से नया जीवन दिया

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था, वो 92 साल के थे. गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. मनमोहन सिंह लगातार दो कार्यकाल के लिए 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. नब्बे के दशक की शुरुआती में दम तोड़ती भारतीय अर्थव्यवस्था को वित्त मंत्री के रूप में डॉ सिंह ने आर्थिक सुधारों के जरिए नया जीवन दिया.

यह भी पढ़िए: डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए एंटनी ब्लिंकन, हामिद करजई, लूला दा सिल्वा, महिंदा राजपक्षे, प्रचंड जैसे वैश्विक नेताओं ने क्या कहा? जानिए

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

41 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

57 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago