देश

मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स-वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, ताशकंद से आए यात्री के बैग से 7.118 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, कई गिरफ्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (सीएसएमआई), मुंबई पर कस्टम विभाग (जोन-III) ने 12 से 15 सितंबर 2025 के बीच की गई कार्रवाई में ड्रग्स, विदेशी करेंसी और वन्यजीव तस्करी के कई मामलों का पर्दाफाश किया है. अधिकारियों ने विशेष खुफिया सूचना और प्रोफाइलिंग के आधार पर अलग-अलग उड़ानों से आए या जाने वाले यात्रियों को पकड़ा और भारी मात्रा में जब्ती की.

पहले मामले में ताशकंद से आए एक यात्री के ट्रॉली बैग से 7.118 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7.118 करोड़ रुपए आंकी गई. इसी तरह दूसरे मामले में जेद्दा जा रहे तीन यात्रियों के पास से 15.96 लाख रुपए की विदेशी करेंसी पकड़ी गई.

तीसरे और चौथे मामलों में बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से क्रमशः 18.025 किलो और 17.975 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त हुई, जिनकी कुल कीमत लगभग 36 करोड़ रुपए से अधिक है.

इसके अलावा पांचवें मामले में बैंकॉक से ही आए एक अन्य यात्री के बैग से 6.049 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई जिसकी कीमत 6.049 करोड़ रुपए है. इन सभी मामलों में संबंधित यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

बैंकॉक से आए यात्री के ट्रॉली से चौंकाने वाले खुलासे

सबसे चौंकाने वाला मामला वन्यजीव तस्करी का सामने आया. बैंकॉक से आए एक यात्री के ट्रॉली बैग से जीवित और मृत दुर्लभ प्रजातियों के वन्यजीव मिले. इनमें 2 मीरकैट, 2 हाय्रैक्स, 4 शुगर ग्लाइडर, 4 मृत बड़े तोते, 10 ग्रीन बेसिलिस्क लिज़ार्ड, 20 लेपर्ड टॉर्टॉइज, 4 अल्बिनो रेड ईयर्ड स्लाइडर, 1 कॉमन ब्लू टंग्ड स्किंक, 12 बीयर्डेड ड्रैगन, 1 डुमेरिल्स मॉनिटर लिजार्ड, 2 क्विंस मॉनिटर लिजार्ड और 5 वॉटर मॉनिटर लिजार्ड शामिल थे. आरोपी को कस्टम एक्ट, 1962 और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया.

कुल मिलाकर, चार दिनों की इस कार्रवाई में कस्टम अधिकारियों ने लगभग 49.167 करोड़ रुपए की कीमत की ड्रग्स, लाखों रुपए की विदेशी करेंसी और कई सारे वन्यजीवों को जब्त कर तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है.


ये भी पढ़ें: India-EU FTA: भारत-ईयू एफटीए को लेकर 6 से 10 अक्टूबर तक ब्रसेल्स में होगी 14वें दौर की बैठक, ऑटो सेक्टर पर फोकस


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago