PM Modi’s Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे. इस खास मौके पर वह मध्यप्रदेश के धार जिले में एक विशाल मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे. साधारण परिवार से निकलकर देश की राजनीति में शीर्ष पर पहुंचे नरेंद्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं. लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे करने वाले वे पहले नेता भी हैं.
बीते 11 वर्षों में मोदी न केवल घरेलू राजनीति में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का नेतृत्व करते हुए नजर आए हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जुलाई 2025 में एक सर्वे में उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में 75 फीसदी स्वीकृति रेटिंग मिली.
मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर के कई बड़े नेताओं ने उनकी नीतियों और नेतृत्व की खुलकर सराहना की है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी की ‘इंडिया फर्स्ट’ नीति और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत सरकार ने स्थिर और लाभकारी निवेश माहौल तैयार किया है. पुतिन के मुताबिक, ‘मोदी के नेतृत्व में भारत में निवेश फायदेमंद है.’
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिनके कार्यकाल में भारत-अमेरिका रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव रहे, ने हमेशा मोदी को अपना ‘मित्र’ कहा. ट्रंप ने कहा था, ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा. वह शानदार प्रधानमंत्री हैं.’ उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से जल्द बात करूंगा और मुझे भरोसा है कि हमारे दोनों महान देशों के बीच अच्छे परिणाम आएंगे.’
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने तो सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी को ‘बॉस’ तक कह डाला. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इस मंच पर मैंने आखिरी बार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, लेकिन उन्हें भी मोदी जैसा स्वागत नहीं मिला. प्रधानमंत्री मोदी ही असली बॉस हैं.’
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कनाडा में G7 समिट के दौरान मोदी से मुलाकात में कहा, ‘आप सबसे बेहतरीन हैं, मैं आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं.’ बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत और इटली की दोस्ती गहरी है.’ मोदी ने भी जवाब में लिखा, ‘पूरी तरह सहमत हूं, हमारी दोस्ती दोनों देशों के लिए और मजबूत होगी.’
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘बीते 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है.’
केवल राजनीतिक नेता ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और उद्योग जगत के दिग्गज भी मोदी की नीतियों की सराहना करते रहे हैं. विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने पिछले साल कहा था कि मोदी ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और क्वाड समूह के जरिए रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई दी है.
वहीं सुजुकी मोटर्स के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने कहा कि मोदी सरकार के समर्थन और नेतृत्व से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से बढ़ा है और भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन चुका है.
राजनीतिक पंडित मानते हैं कि नरेंद्र मोदी का करिश्मा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है. उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि बदलने में अहम भूमिका निभाई है. 75वें जन्मदिन पर एक ओर जहां वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, वहीं दूसरी ओर दुनिया भर से उन्हें मिल रही बधाइयां यह बताती हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ घरेलू राजनीति के ‘बॉस’ हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनका कद लगातार बढ़ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…