प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है. उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए उसी दिन ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत होगी. इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी के सहयोग को याद किया. निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा 2025’ के एक भाग के रूप में मनाएंगे. मैं याद करना चाहता हूं कि कैसे अपने अनुभव के आधार पर मैं प्रधानमंत्री मोदी में एक मजबूत नेता देखती हूं, जो परवाह करने वाला और करुणामय भी है.
उन्होंने कहा कि मैं अपने पहले बजट भाषण का दिन कभी नहीं भूलूंगी, हालांकि उन कारणों से नहीं जिनकी ज्यादातर लोग उम्मीद करते हैं. बजट भाषण के बाद मैं घर पहुंची ही थी कि मेरा फोन बज उठा. प्रधानमंत्री का फोन था. मैंने जो पहले शब्द सुने, वे सच्ची चिंता से भरे थे, “तुमने अपना ध्यान क्यों नहीं रखा?” इससे पहले कि मैं कुछ सोच पाती, उन्होंने कार्रवाई कर दी. उन्होंने अपने निजी डॉक्टर को सीधे मेरे घर भेजा और उन्हें सभी जरूरी जांचें करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मैं बिल्कुल ठीक रहूं.
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा इस बात ने प्रभावित किया कि यह चिंता समय के साथ कम नहीं हुई. आज भी कभी-कभी वह मुझे याद दिलाते हैं कि “क्या तुम अपना ध्यान रख रही हो? तुम कैसी हो?” एक ऐसे व्यक्ति के लिए जो एक राष्ट्र का नेतृत्व करता है, जो देश के हर कोने से जुड़ी जिम्मेदारियों को संभालता है, अपने सहयोगियों की भलाई के बारे में सोचना और उनकी चिंता करना असाधारण बात है. लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मजबूत, गंभीर और दृढ़निश्चयी नेता के रूप में देखते हैं, और हां, वे ये सब कुछ हैं, लेकिन मैंने उनका एक और पक्ष भी देखा है, जो कोमल, विचारशील और मानवीय है. दृढ़ता और करुणा का यही मेल उन्हें सबसे अलग बनाता है.
वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने भी एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी हुई स्मृतियों को याद कर आज भी मन प्रसन्न हो जाता है. 2003 में जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना तब मोदी मेरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आए हुए थे. उस कार्यक्रम के दौरान मैंने मोदी के व्यक्तित्व में सरलता और संगठन के प्रति उनके अनुशासन को देखा था.
ये भी पढ़े: Bihar News: बिहार को मिला नया एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…