देश

लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार गिरी,9 मज़दूरों की दबकर मौत

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा सामने आया है. यहां के दिलकुशा कॉलोनी में 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण दीवार गिर गई. इस हादसे में 9 मज़दूरों की मौत हो गई. मजदूर दीवार के पास में ही टेंट लगाकर रह रहे थे. सभी मजदूर झांसी के रहने वाले हैं. घायल मजदूर ने बताया कि रात के 12 बजे की घटना है. हादसे के समय वहां पर 15 मजदूर मौजूद थे. वे यहां पर दीवार का निर्माण कर रहे थे. घायल 6 मजदूरों का हजरतगंज के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है. मजदूरों की मौत पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को चार लाख का आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।मौके पर राहत और बचाव कार्य काफी तेजी से चल रहा है.एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गयी है.इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।बाकी घायलों का इलाज चल रहा है.सभी की हालत खतरे से बाहर है। दो दिन से हो रही भारी बारिश के बाद शहर में हर ओर जलभराव के हालात पैदा हो गये हैं।

लखनऊ के डीएम ने बताया कि घायलों का अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जा रहा है। गुरुवार से लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान रात में यह दीवार गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आर्मी के राहत दल ने मौके से शव को बाहर निकाला।दीवार गिरने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार कैंट स्थित दिलकुशा पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई।
-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago