एशिया कप में भारत-पाकिस्तान ‘सुपर 4’ मुकाबला दुनिया में सबसे ज्यादा देखा गया
मुंबई–दुबई में एशिया कप क्रिकेट भले ही खत्म हो चुका हो,लेकिन ये टूर्नामेंट कुछ खास रहा।वह इसलिए कि एशिया कप 2022 के ‘सुपर 4’ चरण में 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला विश्व कप के मैच को हटाकर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी 20 बन मैच चुका है। टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक, स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज मैच को विश्व कप के बाहर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टी 20 मैच के रूप में घोषित किया है।
गत 4 सितंबर 2022 को खेले गए ‘सुपर 4’ चरण के मैच ने इस सप्ताह रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिसमें 57.4 मिलियन एएमए दर्ज किया गया है, जिससे यह विश्व कप को हटाकर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी 20 बन गया है। यह वास्तव में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी महाद्वीपीय टूर्नामेंट में से एक था, जिसने देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों को डीपी विश्व एशिया कप 2022 देखने के लिए 243 मिलियन दर्शकों के रूप में जोड़े रखा। टूर्नामेंट में दर्शकों ने कुल 58.8 बिलियन मिनट देखे।
आगामी आईसीसी टी 20 विश्व कप से पहले देश में क्रिकेट के लिए उत्सव जैसा माहौल बन गया है, यहां तक कि टूर्नामेंट के माध्यम से गैर-भारतीय मैचों (फाइनल को छोड़कर) में 113 मिलियन की भारी दर्शकों की संख्या देखी गई। आईसीसी टी20 वल्र्ड कप की तैयारियों के साथ, भारत को अब विश्व कप चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 सीरीज की चुनौती का सामना करना है, जो 20 सितंबर को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर लाइव होगा।
-आईएएनएस
26 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…