Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं, जिम्मेदार हैं ये 4 लोग…’, डूंगरपुर में युवक की मौत के बाद वीडियो ने खोले खौफनाक राज

Dungarpur Suicide Case: राजस्थान के डूंगरपुर में एक युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मौत से ठीक पहले युवक ने एक मिनट का सेल्फी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसमें उसने साबला थाने के एएसआई तख्त सिंह समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए.

Dungarpur Suicide Case

Dungarpur Suicide Case

रिपोर्ट – भूपेन्द्र गामोट डूंगरपुर


Dungarpur Suicide Case: राजस्थान के डूंगरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के साबला थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मौत से ठीक पहले युवक ने एक मिनट का सेल्फी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसमें उसने साबला थाने के एएसआई तख्त सिंह समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए.

वीडियो में मृतक ने मुरलीधर कटारा, उनकी पत्नी और बेटे सुनील कटारा पर एक्सीडेंट और वाहन जलाने जैसे मामलों में झूठा फंसाने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उसने यह भी कहा कि साबला थाने के एएसआई तख्त सिंह आरोपियों का साथ दे रहे हैं, जिसके कारण उसे न्याय नहीं मिल रहा था.

एक्सीडेंट का झूठा केस लगाकर प्रताड़ना का आरोप

मृतक मुरलीधर कटारा ने अपने वीडियो में कहा,

मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं. उसका कारण मुरलीधर कटारा और उसकी पत्नी, सुनील कटारा और उसका बेटा, जिसने मेरे पर एक्सीडेंट का झूठा मुकदमा लगाया और मुझे प्रताड़ित किया. उन्होंने मेरे पर गाड़ी जलाने जैसा झूठा आरोप लगाकर मेरे को मानसिक रूप से बहुत ठेस पहुंचाई है. जिस कारण से मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं.

एएसआई तख्त सिंह पर भी लगाये गंभीर आरोप

मृतक ने अपने वीडियो में आगे बताया कि उसकी आत्महत्या में एएसआई तख्त सिंह का भी हाथ है. उसने आरोपियों को गलत काम करने में सपोर्ट किया. मैं इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं.

वीडियो के आखिर में युवक ने डूंगरपुर एसपी से अपने परिवार को न्याय दिलाने की अपील की. आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

ये भी पढ़ें- टिकट कटने के बाद मंच पर अचानक रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, हाथ जोड़कर दतिया की जनता से कर दी ये अपील

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो की सत्यता और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital